Google Analytics Meta Pixel राज्य युवा महोत्सव 12 से 14 जनवरी 2025 तक आयोजित होगा   - Ekhabri.com

राज्य युवा महोत्सव 12 से 14 जनवरी 2025 तक आयोजित होगा  

रायपुर, 25 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंत्रालय महानदी भवन में आज अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक आयोजित की गई। यह महोत्सव राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और भाईचारे को बढ़ावा देने और युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 12 से 14 जनवरी 2025 तक रायपुर में आयोजित होगा।  

 

महोत्सव का आयोजन खेल संचालनालय परिसर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा, जहां 13 विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, कृषि उत्पाद, और रॉकबैंड जैसी विधाएं शामिल हैं।

 

प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित युवा उत्सवों के विजेता राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विजेताओं को नगद पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा।

 

महोत्सव की तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विद्युत व्यवस्था सीएसपीडीसीएल संभालेगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम स्थलों की साज-सज्जा और मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। सुरक्षा का जिम्मा पुलिस विभाग, स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य विभाग, और आधुनिक कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी कृषि विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। ग्रामोद्योग विभाग शिल्प ग्राम प्रदर्शनी लगाएगा और उद्योग विभाग युवाओं की योजनाओं के स्टॉल लगाएगा। साहसिक खेल गतिविधियों की प्रदर्शनी पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी।

Read Also  महानदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य तेज

 

जिला और ब्लॉक स्तर के युवा महोत्सव के लिए कलेक्टरों और संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ब्लॉक स्तरीय महोत्सव 30 नवंबर तक और जिला स्तरीय महोत्सव 1 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित होगा। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *