मेडिकल एवं लैब उपकरणों की खासियतों की ली जानकारी, मशीनों का डेमो भी देखा
सभी स्टॉलों में जाकर मेनुफेक्चरर्स, सप्लायरों और सेवा प्रदाताओं से की चर्चा
रायपुर-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित हेल्थ एक्सपो (Medex-2023) का अवलोकन किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडियन मेडिकल एशोसिएशन (IMA), इंडियन डेंटल एशोसिएशन (IDA) और एशोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स – इंडिया (AHPI) के छत्तीसगढ़ चैप्टर के सहयोग से इस तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है। 14 जून से 16 जून तक चलने वाली इस एक्सपो में मेडिकल उपकरण, लैब उपकरण, मेडिकल फर्नीचर, मेडिकल क्लोदिंग (Clothing) तथा कन्ज्युमेबल्स (Consumables) बनाने और इनकी आपूर्ति करने वाली देश-विदेश की नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मानव संसाधन एवं अन्य सेवा प्रदाता कंपनियों ने भी यहां अपने स्टाल लगाएं हैं। प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों और निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही अनेक जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा भी यहां स्टॉल लगाए गए हैं।स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने हेल्थ एक्सपो के अवलोकन के दौरान यहां प्रदर्शित मेडिकल एवं लैब उपकरणों के उपयोग, कीमत और खासियतों की जानकारी ली। उन्होंने मशीनों का डेमो भी देखा। श्री सिंहदेव ने सभी स्टॉलों में जाकर मेनुफेक्चरर्स, सप्लायरों और सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। उन्होंने एक्सपो में भाग लेने वाली सभी कंपनियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां एक छत के नीचे अलग-अलग तरह के मेडिकल उपकरणों और मशीनों के बारे में जानकारी मिल रही है। अस्पतालों में उपयोग होने वाली अलग-अलग कंपनियों के उपकरणों का डेमो भी यहां देखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने एक्सपो में भाग ले रही कंपनियों से कहा कि प्रदेश में मेडिकल उपकरणों, कन्ज्युमेबल्स और दवाईयों की आपूर्ति के लिए मेनुफेक्चरर व सप्लायर फ्रेंडली व्यवस्था बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इससे इनकी आपूर्ति में तेजी आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े वेंडर्स को भी सहुलियतें होंगी। श्री सिंहदेव के हेल्थ एक्सपो के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना और इंडियन मेडिकल एशोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता भी साथ थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
By User 6 /
May 22, 2026 /
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By User 6 /
May 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By Reporter 5 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...