बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव बिलासपुर स्थित सिम्स चिकित्सालय पहुँचे जहाँ उन्होंने अधोसंरचना विकास, एक्स-रे व जांच केंद्र, कोरोना वैक्सीनेशन केंद्र व एसईसीएल द्वारा स्थापित 3 टेस्ला एमआरआई मशीन व कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में अधिकारीगणों के साथ बैठक कर उपलब्ध व्यवस्थाओं व मेडिकल कॉलेज में प्राप्त हो रही सुविधाओं की समीक्षा की।










