अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट मीटिंग में विदेश मंत्री मार्को रूबियो और एलन मस्क के बीच अप्रत्याशित रूप से तीखी बहस हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटनाक्रम कर्मचारियों की छंटनी के मुद्दे पर हुआ, जिसने राष्ट्रपति ट्रंप समेत वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया।
सूत्रों के मुताबिक, बहस इतनी बढ़ गई कि विदेश मंत्री रूबियो ने सार्वजनिक रूप से एलन मस्क पर झूठ बोलने का आरोप लगा दिया। यह अप्रिय घटना उस समय घटी जब राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कैबिनेट प्रमुखों से कहा कि स्टाफिंग और नीति संबंधी अंतिम निर्णय उन्हीं का होगा, न कि मस्क का। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस बहस में अमेरिकी परिवहन मंत्री भी शामिल हो गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
यह सारा ड्रामा ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका में सरकारी एजेंसियों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप और उनके सलाहकारों ने अमेरिकी नौकरशाही में कटौती के अभियान के तहत हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह कदम फेडरल गवर्नमेंट में स्टाफ की अधिकता और देश पर बढ़ते कर्ज को कम करने के लिए उठाया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि सरकार पर 36 लाख करोड़ डॉलर का कर्ज है और पिछले साल करोड़ों डॉलर का घाटा हुआ था, जिसके कारण सुधार की आवश्यकता है।
हालांकि, जब राष्ट्रपति ट्रंप से इस बहस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने मीडिया से कहा, “ऐसा कुछ नहीं हुआ। कोई क्लैश नहीं हुआ। मैं वहां मौजूद था। एलन, मार्को के साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं और वे दोनों शानदार काम कर रहे हैं।” ट्रंप ने आगे कहा कि मार्को ने विदेश मंत्री के रूप में “अविश्वसनीय” काम किया है और एलन “एक अनोखे व्यक्ति” हैं जिन्होंने “शानदार” काम किया है।
राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से इस घटना को कमतर आंकने के प्रयासों के बावजूद, रूबियो और मस्क के बीच हुई यह सार्वजनिक बहस व्हाइट हाउस के भीतर चल रही तनावपूर्ण स्थिति और प्रशासन की नीतियों पर गहरे मतभेदों को उजागर करती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 17, 2026 /
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...