रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों ने शिक्षा विभाग की नींद उड़ा दी है। इस बार रायपुर जिले का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। 10वीं में रायपुर पूरे प्रदेश में 32वें स्थान पर पहुंच गया, जहां केवल 66.24% छात्र सफल हो पाए। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 71.64% था।
12वीं बोर्ड परीक्षा में भी पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। 2025 में 79.94% विद्यार्थी पास हुए, जबकि 2024 में यह प्रतिशत 83.19% रहा था। रायपुर के अलावा महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और बलौदाबाजार जिलों में भी प्रदर्शन औसत से नीचे रहा।
राज्य सरकार ने अब स्कूलवार और विषयवार समीक्षा करने का फैसला लिया है। रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडेय ने जानकारी दी कि सभी स्कूलों से विषयवार रिजल्ट मंगवाए गए हैं। जिन विद्यालयों में प्रदर्शन बेहद खराब रहा, वहां के प्राचार्य और शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पहले ही महासमुंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को हटा दिया गया है। अब अन्य जिलों के DEO और BEO भी प्रशासन की रडार पर हैं।
राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रायपुर बोर्ड रिजल्ट की गिरावट केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का संकेत भी है।
आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था में कड़े सुधार और पारदर्शिता लाने के संकेत मिल रहे हैं। शिक्षकों और अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि अब जवाबदेही तय होगी और लापरवाह व्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...