रायपुर। लगातार हो रही बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी हो लेकिन आम जनता को इसका काफी हर्जाना भुगतना पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में पानी भराव की स्थिति बन गई है। यही हाल राजधानी रायपुर भी है। यहां हर जगह पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। कॉलोनियों के साथ-साथ मुख्य मार्गों में भी पानी भरा हुआ है जिससे लोग आना जाना मुश्किल हो गया।
जय स्तंभ चौक से लेकर घड़ी चौक तक पानी भरने की स्थिति साफ देखी जा सकती है। इन इलाकों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। तेलीबांधा, मोवा राजबंधा मैदान, कुशालपुर, राजीवनगर, शंकर नगर, पंडरी, का हाल बुरा है इन इलाकों में कॉलोनी और मोहल्ले में इतना पानी भरा है कि लोगों का घर टापू बन गया है घुटनों के ऊपर तक कई जगहों पर पानी भरा हुआ है पानी की निकासी अब तक नहीं हो पा रही है कई बस्तियां ऐसी हैं जहां पर लोगों का खाना बनाना भी मुश्किल हो गया।
मोवा, प्रोफेसर कॉलोनी का हाल खराब
मोवा में लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आदर्श नगर, लक्ष्मी नगर प्रेम नगर की बस्तियों में पानी घरों के अंदर घुस गया है। बीती रात से हो रही बारिश यहां लोगों के लिए आफत बन चुकी है। आदर्श नगर की अगर बात करें तो यहां पर नाला पूरा उफान पर है। लगातार शिकायत होने के बाद भी नगर निगम की तरफ से यहां पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। नाले में ना तो सेफ्टी के लिए किनारे दीवार बनी है और ना ही इसका चौड़ीकरण हुआ है जिसके कारण हल्की बारिश में ही इसका पानी कॉलोनी में भर जाता है और वह घर में पहुंच जाता है। इसके साथ ही नाले की जगह को लोगों ने घर बना कर भी दबा दिया है ऐसी कई बड़ी इमारतें हैं जो नाले के ऊपर बनी हैं, जिससे नाले की चौड़ाई घट कर आधी रह गई है। बीते साल इसे लेकर शिकायत की गई थी लेकिन अब तक नाला न ही चौड़ा हुआ है और न ही इसके ऊपर सेफ्टी वाल बनाई है है। आए दिन नाले के उफान में आने के बाद यह खतरे का ठिकाना बन जाते हैं।
इसी तरह शब्दों में भी देखने को मिला है राजीव नगर से आदर्श नगर होते हुए सद्दू पहुंचने वाला जब्बार नाला बीच-बीच में कई ऐसे स्थान है जहां पर ओवरफ्लो होता हुआ नजर आता है और यही पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इसी तरह विधान सभा रोड में बनी स्वर्णभूमि से लेकर एम जी एम अस्पताल तक पानी सड़क में भरा हुआ है।
तालाब हुए लबालब
शहर में ऐसे कई तालाब हैं जो अब लबालब हो चुके हैं इसमें आमासिवनी तलब का पानी सड़कों में पहुंचने को है। वहां का तालाब ओवर फ्लो होने को है।इसके पहले ऐसा कई बार ऐसा हुआ है कि तालाब में पानी अधिक होने के कारण धीरे-धीरे लगता है और गांव में पहुंचता है। इसी तरह इसी तरह राजातालाब सड्डू के तालाब में भी यही समस्या देखने को मिली है। सद्दू कॉलोनी में स्थित तालाब का भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है यह भी लोगों के लिए एक खतरे का कारण साबित हो सकता है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...