दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार के निर्देश पर जिले की पहुंचविहीन ग्रामों में स्वास्थ विभाग के द्वारा वर्षा ऋतु के मद्देनजर स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा गीदम विकासखंड के ग्राम हरला में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। गीदम से 25 किलोमीटर दूर ग्राम हरला पहुंचने के लिए टीम के सदस्यों को लगभग 7 किलोमीटर नदी-नाले पार कर वहां तक पहुंचना पड़ा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के निर्देश पर चिकित्सा अधिकारी डॉ गौतम कुमार ने हरला के लिए एक विशेष दल का गठन किया था। इसमें खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी एमके बछेला के नेतृत्व में 7 सदस्य शामिल थे। गांव में पहुंचकर विभाग द्वारा स्वास्थ शिविर लगाया गया। इस दौरान लगभग 118 मरीजों की जांच की गई। इसमें बुखार, सर्दी, खांसी वाले मरीजों को दवाइयों का वितरण, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन 0 से 5 साल के बच्चों का टीकाकरण कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन मलेरिया की जांच एवं अन्य लैब संबंधी आवश्यक जांच की गई।
विभाग द्वारा आगामी 3 माह के लिए मितानित के पास आवश्यक दवाई का भंडारण किया गया है। इसमें सामान्यता बुखार, सर्दी, खांसी की दवाई, ओआरएस के पैकेट, क्लोरीन की गोली उपलब्ध करा दी गई है, ताकि समय पर मितानिन के माध्यम से गांव वालों को वितरित किया जा सके। विभाग द्वारा ऐसे और गांव को चिन्हित कर लगातार स्वास्थ शिविर के माध्यम से जनसामान्य तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का कार्ययोजना बनाई गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...
By User 6 /
August 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...