Jharkhand New CM Hemant Soren: झारखंड आज अपने 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का स्वागत करने जा रहा है. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन दोपहर 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इस ऐतिहासिक मौके पर विपक्षी दलों के प्रमुख नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और कई राजनीतिक दिग्गज उपस्थित रहेंगे.
चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 वोटों के अंतर से हराकर अपनी बरहेट सीट बरकरार रखी. JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा और उसके सहयोगी केवल 24 सीटों पर सिमट गए.
बता दें की यह हेमंत सोरेन का बतौर मुख्यमंत्री चौथा कार्यकाल होगा.
शपथ समारोह की तैयारियां
हेमंत सोरेन के शपथग्रहण को लेकर रांची में जोर-शोर से तैयारियां की गई हैं. पूरे शहर में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं, यातायात और सुरक्षा के लिए खास व्यवस्था की गई है. सोरेन ने जनता से अपील की है कि वे शपथग्रहण समारोह में शामिल हों और उन्होंने इस कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए यूट्यूब लिंक भी साझा किया है. माना जा रहा है कि वह आज अकेले ही शपथ लेंगे और विश्वासमत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे.
शपथग्रहण में शामिल होंगे ये प्रमुख नेता
इस भव्य आयोजन में विपक्षी दलों के कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे.
कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी
एनसीपी: शरद पवार
टीएमसी: ममता बनर्जी
आप: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह
शिवसेना (यूबीटी): उद्धव ठाकरे
समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव
आरजेडी: तेजस्वी यादव
पीडीपी: महबूबा मुफ्ती
तमिलनाडु: डिप्टी सीएम उदय स्टालिन
कर्नाटक: डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार
पंजाब: भगवंत मान
हिमाचल प्रदेश: सुखविंदर सिंह सुक्खू
इनके अलावा मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड संगमा और अन्य प्रमुख नेता भी समारोह में शिरकत करेंगे.
शपथग्रहण समारोह के चलते रांची के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि छात्रों और अभिभावकों को असुविधा न हो.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...