Google Analytics Meta Pixel लाश के साथ दुष्कर्म करने वाला सीरियल किलर, 25 दिन में की 5 हत्या - Ekhabri.com

लाश के साथ दुष्कर्म करने वाला सीरियल किलर, 25 दिन में की 5 हत्या

Murder-Rape of Girl in Valsad: गुजरात के वलसाड में एक 19 साल की कॉलेज छात्रा की लाश मिली थी. पुलिस जांच की गई तो सामने आया कि रेप के बाद हत्या की गई थी.अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उसके बयानों ने सबको हैरान कर दिया. आरोपी का नाम राहुल जाट है. पुलिस का कहना है कि वह एक सीरियल किलर है और पिछले 10 दिनों में उसने दो और हत्याएं की हैं.

 

आरोपी राहुल जाट का कहना है कि हत्या करने के बाद शवों के साथ सो जाता था. पुलिस ने राहुल जाट को 5 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है. वह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है और उसके खिलाफ राजस्थान और यूपी में भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, छात्रा की हत्या से एक दिन पहले राहुल ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में लूट के दौरान एक महिला की हत्या की थी. अक्टूबर में उसने महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी. इसके पहले, बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर एक बुजुर्ग की लूट के बाद चाकू से हत्या की थी. इसके अलावा, कर्नाटक के मुल्की स्टेशन पर एक मामूली विवाद में उसने एक यात्री को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था.

 

अपराध के बाद बदलता था लोकेशन

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, राहुल अपराध करने के बाद लोकेशन बदल देता था. उसने चार राज्यों (कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, और महाराष्ट्र) में अपराध किए हैं. वह ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अपराध करता था. पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी पुलिस और व्यापक खोज अभियान से पूरी हो सकी .

Read Also  "World tourism day" छतीसगढ़ के छिपे हुए अदभुत पर्यटन 5 स्थल

 

शव के साथ भी किया दुष्कर्म

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वलसाड में जब छात्रा 14 नवंबर को ट्यूशन से घर वापस आ रही थी. तब सुनसान इलाके में राहुल ने झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म करने के बाद बच्ची का गला दबा दिया और वहां से चला गया. कुछ देर बाद राहुल वहां फिर लौटा और शव के साथ दुष्कर्म किया. जब आरोपी के बारे में जांच-पड़ताल की गई तो खुलासा हुआ किया कि वह पहले चोरी मामले में पकड़ा गया था. चोरी के मामले में उसे सूरत की लाजपोर जेल में रखा गया था. इसके बाद मई में उसकी जमानत हुई थी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *