Google Analytics Meta Pixel बस्तर के सुदूर अंचलों में भी हो रही अब हाईटेक खेती - Ekhabri.com

बस्तर के सुदूर अंचलों में भी हो रही अब हाईटेक खेती

परम्परागत कृषि से इतर बागवानी में तलाश रहे हैं नई संभावनाएं

कृषि में नवाचार से महादेव और महेन्द्र का बदला जीवन

रायपुर-छत्तीसगढ़ अब बदल रहा है, साथ ही बदल रही है आम जनजीवन की तस्वीर। छत्तीसगढ़ में पहले जहां किसान सिर्फ परम्परागत कृषि तक ही सोच पाते थे, वहीं अब सुदूर अंचलों के किसान भी कृषि में नवाचार करने की जुगत में लगे हैं। आलम यह हो चला है कि बस्तर के सुदूर अंचलों के किसान भी हाईटेक खेती करने लगे हैं साथ ही परम्परागत खेती से इतर बागवानी और उद्यानिकी समेत कृषि से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। ऐसी ही एक बानगी बस्तर के दंतेवाड़ा और कांकेर जैसे अंचलों में देखने को मिल रही है। यहां किसान महादेव और महेन्द्र परम्परागत कृषि के अलावा अब सब्जी उत्पादन करते हुए अपना जीवन बदलने में लगे हैं। उनके जीवन में यह नवाचार सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। हाईटेक खेती के साथ सब्जी उत्पादन करने से इन किसानों की आय में कई गुना तक बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक संबलता मिली है।वनांचल क्षेत्र दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के ग्राम समलूर निवासी महादेव और उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम दुर्गूकोंदल के महेन्द्र को उद्यानिकी की उन्नत तकनीकों की जानकारी मिली और वे बागवानी अंतर्गत सब्जी उत्पादन में लग गए। अरसे से परंपरागत खेती करते आ रहे श्री महादेव बताते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसे दिन भी देखे हैं जब उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। तब उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्नत तकनीकी से खेती करने की सलाह दी गयी। उन्हें ड्रिप सिंचाई पद्धति एवं शेडनेट हाउस की स्थापना के बारे में बताया गया, जिसके बाद किसान श्री महादेव की जिंदगी बदल गयी। उद्यानिकी विभाग से अनुदान पर वर्ष 2021-22 में शेडनेट हाउस एवं ड्रिप स्थापना की। महादेव ने शेडनेट के अंदर आधा एकड़ भूमि पर ड्रीप पद्धति से ग्राफ्टेड टमाटर लगाया। इससे फलों का उत्पादन बढ़ा है। वे बताते है कि अच्छी फसल को देखते हुए इस तकनीक को आगे भी जारी रखने का फैसला लिया। इस तकनीक से अब तक महादेव ने 12 हज़ार रुपए तक के टमाटर बेचे हैं। पूरी फसल को बेचने के बाद 1 लाख 30 हज़ार से 1 लाख 50 हज़ार रुपये तक की आमदनी की उन्हें संभवना है। ये कहानी यहीं खत्म नहीं होती। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर तकनीकी सलाह देते रहते हैं, जिसके कारण ये उन्नत तकनीक की खेती को देखने के लिए आस-पास के किसान भी वहां पहुंच रहे हैं। उम्मीद की जा सकती है कि ये तकनीक और भी किसानो को इसी तरह लाभ पहुंचाएगा, जहां आज महादेव के उन्नत तकनीक से की गई खेती अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रहा है। आशा की जा सकती है कि ये कहानी यहाँ तक सीमित न होकर अन्य किसानों की सफलता की कहानी बन कर उभरेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...