रायपुर, 6 अप्रैल 2025:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा संभाग के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित हेलीपैड लाउन्ज का लोकार्पण किया। यह लाउन्ज आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और हेलीकॉप्टर संचालन के दौरान पायलट एवं तकनीकी स्टाफ के ठहरने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

हेलीपैड लाउन्ज में दो कमरों के साथ एक हॉल, एक किचन और एक स्टडी रूम की व्यवस्था की गई है, जिससे पायलटों और उनके स्टाफ को बेहतर आराम और कार्य सुविधा मिल सके।
इस मौके पर मौजूद प्रमुख जनप्रतिनिधि व अधिकारी:
- सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व विधायक गोमती साय
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय
बगिया ग्राम की सरपंच राजकुमारी साय
पीसीसीएफ अरुण पांडेय
कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा
आईजी अंकित गर्ग
कलेक्टर रोहित व्यास
पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह
वनमंडलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्यक्ष
आईएफएस अधिकारी निखिल अग्रवाल
अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
इस हाईटेक हेलीपैड लाउन्ज से क्षेत्र में विकास और प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।










