Google Analytics Meta Pixel हाईवे पेट्रोलिंग से घायल, पीडि़तों को अविलंब मिल रही आवश्यक मदद - Ekhabri.com

हाईवे पेट्रोलिंग से घायल, पीडि़तों को अविलंब मिल रही आवश्यक मदद

धमतरी। एसपी बीपी राजभानु के निर्देशन एवं एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व डीएसपी सारिका वैद्य के दिशा निर्देश में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग वाहन अपने निर्धारित रूट में सतत पेट्रोलिंग करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल अल्पतम समय में मौके पर पहुंचकर जरूरतमंद एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की आवश्यक मदद कर रहे हैं। साथ ही हाइवे पेट्रोलिंग कमर्चारियों द्वारा समय-समय पर आमजनों को यातायात नियमों की जानकारी देकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। ग्राम केरेगांव के पास मोटरसाइकिल चालक जो ग्राम अरौद से दुगली की ओर जा रहा था, रात्रि में अंधेरा होने से अचानक जानवर से टकरा गया जिसे सामान्य चोट आने पर हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा प्राथमिक उपचार कर रवाना किया गया। इसी प्रकार रात्रि में हाईवे पेट्रोलिंग अपने निर्धारित मार्ग में सतत पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सुनसान क्षेत्र में एक इनोवा वाहन पंचर हो जाने तथा रात्रि में किसी प्रकार का सहयोग की संभावना नहीं होने से उसमें सवार परिवार काफी परेशान दिखे। हाईवे पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा मदद कर उनके वाहन की मरम्मत की गई। कुरूद रेलवे क्रॉसिंग चरमुडिय़ा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसकी सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग 1 ने अल्पतम समय में मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अपने वाहन से कुरूद हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया तथा उसके परिजनों को सूचित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग अपने निर्धारित रूट में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए समय-समय पर मार्ग से लगे ग्रामों में आम जनता से मिलकर यातायात नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने एवं हाईवे पेट्रोलिंग के कार्यों के बारे में बताकर संपर्क नंबर देकर किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने पर सूचना अविलंब देने समझाइश दे रही है। एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे, डीएसपी सारिका वैद्य, यातायात प्रभारी सत्यकला रामटेके, वाहन शाखा प्रभारी बीआर सिन्हा एवं संबंधित थाना प्रभारी द्वारा समय-समय पर हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को चेक कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...