Google Analytics Meta Pixel ​हिंदू से ईसाई बने हत्यारों ने 60 गायों को दिया जहर, 12 और ने तोड़ा दम - Ekhabri.com

​हिंदू से ईसाई बने हत्यारों ने 60 गायों को दिया जहर, 12 और ने तोड़ा दम

हरियाणा के करनाल जिले की फूसगढ़ गोशाला में हो रही गोवंश की मौत के बारे में दहला देने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि हिंदू से ईसाई बने आरोपितों ने षड्यंत्र के तहत गायों को जहर दे दिया, जिससे अब तक 60 गायों की मौत हो चुकी है। 12 गायों ने रविवार रात दम तोड़ दिया, जिनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इन गायों को रात के अंधेरे में दफनाने की साजिश थी, लेकिन क्षेत्रीय पार्षद व लोगों के विरोध के कारण पोस्टमार्टम कराया गया।

 

 

गौरतलब है कि फूसगढ़ गोशाला में गत 26 जनवरी को 45 गायों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की। जांच के 17वें दिन करनाल की सीआईए-टू पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें शाहाबाद डेहा बस्ती का विशाल, करनाल की मंगल कालोनी का रजत, जम्मू की झुग्गी का सूरज और अंबाला कैंट की डेहा बस्ती का सोनू शामिल है। शाहाबाद की डेहा बस्ती का अमर फरार है। पुलिस ने सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इन आरोपितों ने स्वीकार किया है कि 26 जनवरी को 45 गायों को जहर दिया था। उसके बाद भी कई दिनों में गोशाला की 15 और गायों को जहर देकर मारना स्वीकार किया है।

 

 

मृत गायों के अवशेष की करते थे सप्लाई
आरोपितों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वे मृत गायों के अवशेष पैक करके देशभर में सप्लाई करते थे। इसके लिए यमुना से सटे मंगलौरा क्षेत्र में जमीन ली थी। इनके पास अंबाला में मृत पशु उठान का ठेका भी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपितों का अंबाला, कुरुक्षेत्र आदि जिलों में हुई गायों की मौत के मामलों से क्या जुड़ाव है।

Read Also  भारतीय नौसेना ने 40 घंटे में बचाया हाइजैक जहाज

 

 

पहले भी दे चुके जहर
सीआइए-टू प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपितों ने अंबाला से सल्फास की 10 पुड़िया खरीदी और 26 जनवरी की रात 60 गायों को गुड़ में मिलाकर दे दिया। 45 गायों की सुबह तक मौत हो गई। बाकी ने जहर के असर के कारण अगले दो दिन तक दम तोड़ दिया। रविवार को 12 गायों की मौत का कारण्ा अभी सामने नहीं आया है।

 

 

हिंदू से ईसाई बने हैं सभी 
सीआईए प्रभारी के मुताबिक, आरोपी बेसहारा पशुओं को जहर देकर मारते रहे हैं। उन्हें एक मृत गोवंश के अवशेषों के बदले 15 हजार रुपये तक मिल जाते थे। पकड़े गए आरोपी कुछ वर्ष पहले हिंदू से ईसाई बन चुके हैं। शाहाबाद की डेहा बस्ती का विशाल पहले भी गोकशी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी में सूरज जम्मू की एक झुग्गी में रहता है। सूरज फूसगढ़ गोशाला के मृत गायों का ठेका लेने वाले अमित प्रधान का साला है। पुलिस छानबीन कर रही है कि क्या मृत गायों के अंगों की जम्मू-कश्मीर तक भी तस्करी की जा रही थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...