पूर्व ओलिपिक चैंपियन अर्जेंटीना ने भुवनेश्वर में हाकी विश्वकप के पूल ए के कड़े मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया। पहले दो क्वार्टर में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर दिखी। रियो ओलिपिक चैंपियन रहे अर्जेंटीना के लिए पहला गोल 42वें मिनट में कैसाला मैको ने किया। गोल होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी पलटवार किए, लेकिन अंतिम समय तक गोल नहीं दाग सके। पहले क्वार्टर में कांटे की टक्कर के बाद दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने एक बार फिर जोर लगाया और लगातार तीन पेनाल्टी कार्नर हासिल किए, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे।
हाफ टाइम के बाद उस समय दक्षिण अफ्रीका ने सुनहरा मौका गंवा दिया, जब पेनाल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल सका। उधर, अर्जेंटीना के लगातार हमले जारी थे। 42वें मिनट में तेजी से गेंद लेकर आगे बढ़ रहे कासेला ने तोस्कानी को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद द. अफ्रीकी खिलाड़ियों ने वापसी के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूल ए में अर्जेंटीना का अगला मुकाबला 16 जनवरी को आस्ट्रेलिया से होगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम फ्रांस से भिड़ेगी।
आस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से रौंदा
विश्व की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया ने फ्रांस को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से रौंद दिया। भुवनेश्वर में हुए मुकाबले में 12वें नबंर की टीम फ्रांस को कंगारुओं ने बुरी तरह हराया। पूरे मैच के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम उनपर हावी रही। आस्ट्रेलिया की ओर से टाम क्रैग ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने आठवें, 31वें व 44वें मिनट में गोल कर फ्रांस की टीम की कमर तोड़ दी। जेरेमी हेवार्ड ने भी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने तीनों गोल पेनाल्टी कार्नर से किए। फ्लिन ओगिल्वी व टाम विखम ने एक-एक गोल किए।
वेल्स के विरुद्ध इंग्लैंड की आसान जीत
विश्व कप हाकी के ग्रुप डी में इंग्लैंड ने वेल्स की टीम को 5-0 से आसान श्ािकस्त दी। हालांकि, वेल्स की टीम ने अच्छी कोशिश की, लेकिन अनुभव की कमी साफ दिखी। मैदान में उतरते ही इंग्लैंड की टीम ने तहलका मचाना शुरू कर दिया। खेल के पहले ही मिनट में पार्क निकोल्स ने गोल दाग इंग्लिश टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद गोल करने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह अंत तक जारी रहा। 37वें मिनट में एनसेल लियाम में पेनाल्टी कार्नर से गोल किया। 10 मिनट बाद एनसेल ने एक और गोल दागा। रोपर फिल ने 41वें व बांडुरैक निकोलस ने 57वें मिनट में मैदानी गोल कर इंग्लैंड को 5-0 से जीत दिला दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...