Google Analytics Meta Pixel गैंगरेप का खौफनाक मामला, पति करता था अननेचुरल सेक्स, देवर व रिश्तेदार हर दूसरी रात करते थे दरिंदगी - Ekhabri.com

गैंगरेप का खौफनाक मामला, पति करता था अननेचुरल सेक्स, देवर व रिश्तेदार हर दूसरी रात करते थे दरिंदगी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप के रोंगटे खड़े करने वाले मामले का खुलासा हुआ है। महिला का पति महिला के साथ अननेचुरल सेक्स किया करता था। वहीं हर दूसरी रात महिला के दो देवर और एक रिश्तेदार उसके साथ दरिंदगी करते थे। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप के खौफनाक मामले का खुलासा हुआ है। पीडि़ता के साथ बीते तीन सालों से पति, देवर व एक अन्य रिश्तेदार हर दूसरी रात गैंगरेप कर रहे थे, विरोध करने पर महिला का पीटा जाता था। बदनामी के डर से महिला लंबे समय से ससुराल वालों की यातनाएं सह रही थी, लेकिन उसने किसी तरह हिम्मत कर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति, देवर व रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला की आपबीती सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। मामला ग्वालियर जिले के गुब्बारा फाटक कोतवाली का है। बहोड़ापुर की रहने वाले 26 साल की युवती का निकाह तीन साल पहले हुआ था। शादी के तीन माह बाद ही उसका पति अननेचुरल सेक्स करने लगा। जब महिला ने पति की हरकत का विरोध किया, तो उसकी सास व देवरों ने उसे धमकाया और चुप रहने को कहा। कुछ समय बाद महिला के पति के साथ ही उसके देवर भी गलत काम करने लगे। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। बदनामी के डर पीडि़ता सब चुपचाप सहने लगी तो आरोपियों को हौसले बुलंद हो गए। हर दूसरी रात महिला का पति उसके देवर और एक अन्य रिश्तेदार उसके साथ मिलकर गैंगरेप किया करते थे। पति ने रिश्तेदार से भी कई बार महिला का रेप कराया।
एक साल पहले भी शिकायत करने गई थी महिला
महिला एक साल पहले भी अपने पति और देवरों की शिकायत करने थाने गई थी, लेकिन जानकारी मिलते ही उसका पति और देवर थाने के बाहर पहुंचे और उसे समझा-बुझाकर वापस ले आये, उन्होंने महिला से वादा किया कि वह अब उसके साथ गलत काम नहीं करेंगे। लेकिन थाने से वापस लाने के बाद वह महिला को लेकर एक किराये के कमरे में पहुंचे जहां शराब के नशे में पति और दो देवरों ने महिला के साथ दरिंदगी की।
पति देवरों के साथ संबंध बनाने डालता था दबाव
महिला का पति खुद अपने दो भाइयों के साथ संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डालता था। महिला के विरोध करने पर वह कहता था कि वंश तो देवरों से ही आगे बढ़ेगा। करीब तीन साल तक यातनाएं सहने के बाद मंगलवार को पीडि़ता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर बहोड़ापुर थाने में पति, देवरों और रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति, दोनों देवरों और अन्य के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर ने आरोपियों जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *