Raipur Double Murder: रायपुर पुलिस ने खौफनाक डबल मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने अपनी महिला लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर दूसरी महिला और उसकी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी के सर पर इस कदर वहशीपन सवार था कि उसने महिला की नाबालिग बेटी की हत्या करने के बाद उसके शव के साथ भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि, आरोपी का मृतक महिला के साथ अवैध संबंध थे।
इस वजह से की हत्या
पुलिस के अनुसार मृतक महिला आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी के कारण आरोपी और उसकी लिव इन पार्टनर ने मिलकर महिला की धरसींवा थाना क्षेत्र और महिला की नाबालिग बेटी की खमतराई थाना क्षेत्र में हत्या की। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने हत्या के बाद नाबालिग की लाश के साथ दुष्कर्म किया था।
शक न हो इसलिए नाली में फेंका लड़की का शव
आरोपियों ने हत्याकांड को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। अलग-अलग क्षेत्रों में हत्या की वारदात को अंजाम इसलिए दिया, ताकि पड़ोसियों को इस बारे में शक न हो। आरोपियों के खिलाफ धरसींवा और खमतराई में मुकदमा दर्ज किया गया है। सबूत छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने लड़की के शव को रोड किनारे नाली में फेंक दिया था।
10 टीमों का किया गठन
पुलिस को जब शव मिले तो मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट सहित 10 स्पेशल टीम का गठन किया। इस टीम में खमतराई थाना पुलिस और सिलतरा चौकी पुलिस भी शामिल थी।
30 किमी के दायरे में खंगाले सीसीटीवी
घटनास्थल ब्लाइंड स्पॉट होने के कारण पुलिस ने 30 किमी के दायरे के हजारों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। वहीं, तीन लाख से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया गया। वहीं, घटनास्थल से सबूतो को इकट्ठा किया गया।
20 दिन तक गांव में रुकी टीम
पुलिस की एक टीम ने लगातार 20 दिनों तक गांव में रहकर जांच पड़ताल की। इसके साथ ही क्राइम सीन भी रिक्रिएट किया गया। दोनों आरोपियों के पास घटना में प्रयोग किया चाकू, ई-रिक्शा और दो मोबाइलों को जब्त किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...