छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने राज्य में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक आवास निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंडल ने राष्ट्रीय स्तर के 60 प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स फर्म्स को विभिन्न श्रेणियों में इंपैनल्ड किया है, जिनमें 37 फर्म्स छत्तीसगढ़ की हैं। इस निर्णय से आवासीय परियोजनाओं में डिज़ाइन और अधोसंरचना की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।
यह पहल आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन और मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के नेतृत्व में की गई है। आर्किटेक्ट फर्म्स को A, B, C, D और E पाँच श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इन फर्म्स का चयन उनकी तकनीकी क्षमता और अनुभव के आधार पर हुआ है।
नई पहल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के युवा आर्किटेक्ट्स को प्रोत्साहित करने के लिए श्रेणी E में पंजीयन किया गया है। इसके अलावा मंडल प्रदेश के सात स्थानों – चांदनी चौक (जगदलपुर), सिंचाई कॉलोनी (रायपुर), BTI शंकर नगर (रायपुर), कैलाश नगर (राजनांदगांव), सिविल लाइन (कांकेर), क्लब पारा (महासमुंद) और कटघोरा (कोरबा) – में रीडिवेलपमेंट योजनाएं शुरू करेगा।
अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है न सिर्फ़ घर देना बल्कि सुरक्षित और आधुनिक जीवनशैली उपलब्ध कराना। इसके लिए नई तकनीक और डिज़ाइन नवाचार को प्राथमिकता दी जा रही है।
यह पहल न केवल गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी बल्कि समय पर और किफ़ायती परियोजना क्रियान्वयन में भी मददगार होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...