मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सबसे दूरस्थ व पहाड़ी अंचल के ग्राम पाटी क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बोरकुंड में पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद घासफूंस का एक कच्चा मकान आग से पूरी तरह खाक हो गया। घर में मौजूद तीन बच्चे जिंदा जल गए। वहीं चार बकरी, बैल भी जिंदा जल गए। मौके पर जिपं अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, एसडीओपी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचाा।
बोरकुंड के कातर फलिया में राजाराम पुत्र डोगरसिंग नरेला के पहाड़ी पर बने कच्चे मकान में सोमवार दोपहर में अचानक आग लग गई। मौका पंचनामा के अनुसार सुबह करीब 10 बजे राजाराम और उसकी पत्नी खाना खाकर घर के समीप ही खेत में कुआं खोदने गए। इस दौरान घर में उनके तीन बच्चे 10 वर्षीय मुकेश, 8 वर्षीय राकेश और 6 वर्षीय आकेश मौजूद थे। साथ ही 4 बकरियां व 1 बैल बंधा था। सूचना पर तत्काल जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, एसडीएम घनश्याम धनगर, एसडीओपी रुपरेखा यादव, पाटी पुलिस व तहसीलदार पहुंचे। इसके बाद दोपहर कलेक्टर डा. राहुल फटिंग, एसपी पुनीत गहलोद भी अमले के साथ पहुंचे।
बांस-बल्ली से निर्मित मकान पहाड़ी पर होकर एक ओर ईंट की कच्ची दीवार व तीन तरफ काठियां की आड़ थी। एसडीएम ने बताया कि मौका पंचनामा में जो जानकारी स्वजनों ने बताई हैं उसके अनुसार मकान में रहने वाले राजाराम और उसकी पत्नी गुड़ीबाई सुबह खाना बनाने के बाद चूल्हे में आग जल गई थी। उसके पास ही सुखा सुकला चारा रखा था। चूल्हे की आग से सुकला सुलगा और देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। राजाराम ने बताया कि बच्चों की पुकार और धुआं उठता देख कुएं से बाहर आए तो उनका घर जलता दिखा। उन्होंने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें काफी तेज थी।
एसडीएम घनश्याम धनगर के अनुसार मकान जलने के इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हुई है। पाटी टीआई आरके लौवंशी के अनुसार घास फूंस के कच्चे मकान में दरवाजे की तरफ से आग लगी होगी। इसलिए बच्चों को भागने का भी मौका नहीं मिला और वे जलते मकान में घिरकर जल गए।
12 लाख रुपए सहायता स्वीकृत
पाटी के ग्राम बोरकुंड में सोमवार को आग लगने से तीन बच्चों और गृहस्थी का सामान जलने पर प्रशासन ने आर्थिक सहायता स्वीकृत की। घटना पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई और आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। वहीं जिपं अध्यक्ष बलवंत पटेल, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, एसपी पुनीत गहलोत, एसडीएम घनश्याम धनगर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तत्कालिक सहायता के रूप में प्रभावितों को 30 हजार रुपये की राशि का चेक रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से दिया। साथ ही 3 बच्चों की मौत होने पर आरबीसी की धारा के तहत 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घर में रखी हुई वस्तुएं आग से नष्ट होने पर 1 लाख 91 हजार रुपये की राहत राशि स्वीकृत की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...