Google Analytics Meta Pixel भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया, मैं वहां आपके घर भोजन किया, आपके यहाँ का नमक खाया तो नमक का हक़ अदा करना पड़ेगा, इसलिए सोचा कि आप सभी को मुख्यमंत्री निवास बुला लूं - Ekhabri.com

भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया, मैं वहां आपके घर भोजन किया, आपके यहाँ का नमक खाया तो नमक का हक़ अदा करना पड़ेगा, इसलिए सोचा कि आप सभी को मुख्यमंत्री निवास बुला लूं

रायपुर-बिलासपुर संभाग से आए सभी लोगों का मैं मुख्यमंत्री निवास में स्वागत करता हूँ।भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया मैं। वहां एक घर भोजन किया, आपके यहाँ का नमक खाया तो नमक का हक़ अदा करना पड़ेगा, इसलिए सोचा कि आप सभी को मुख्यमंत्री निवास बुला लूं।आज रथयात्रा है, आप सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं। पूरे छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर रायगढ़, सरगुजा तक रथयात्रा निकलती है। गांव-गांव बड़ी आस्था के साथ रथयात्रा निकालते हैं।आज आषाढ़ का दूसरा दिन है, लेकिन पानी गिरना अब तक शुरू नहीं हुआ है। मैं आज भगवान जगन्नाथ के दर्शन को गया, तो उनसे प्रार्थना की कि जल्द बारिश कराएं।बिलासपुर संभाग से आये अतिथियों से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बिलासपुर संभाग के ग्रामीणजनों से भोजन के दौरान हुए रूबरू

. छत्तीसगढ़ की सुंदर अतिथि परंपरा के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले भोजन के लिए बिलासपुर संभाग से आये अतिथियों को आमंत्रित किया।.वे हर टेबल में गए। उन्होंने हालचाल पूछा और कहा कि परिवार से अन्य लोगों को क्यों नहीं लाये।. बच्चों को स्नेह दिया। बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा।. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। कोई मेरे लिए कुर्ता लाया है। कोई मेरी धर्मपत्नी के लिए साड़ी लाया है। आप सभी का इतना प्रेम मिला है कि मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह जानना चाहा कि भेंट मुलाकात के दौरान उनके गांव में जो घोषणाएं हुईं, उन पर क्रियान्वयन की क्या स्थिति है।. केरा जांजगीर चाम्पा के सरपंच लोकेश शुक्ला ने बताया कि 70 फीसदी काम हो चुका है। विद्युत विस्तार का काम हो गया है। देवरिया घाट में महानदी पुल का काम शुरू हो गया है। इसके लिए पत्थर कटिंग आरम्भ हो गई है। महाविद्यालय भी अभी इस सत्र से आरम्भ हो जाएगा।
. मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि मैं बहुत खुश हुआ कि आज जब आप लोग आए तो न केवल आपके सत्कार का मौका मिला अपितु यह भी जाना कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किये गए वायदों पर क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। जैसाकि केरा से आये हमारे अतिथियों ने बताया।जांजगीर-चांपा विधानसभा के ग्राम पंचायत सिवनी से आए छोटेलाल बरेठ से जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिले तो मुख्यमंत्री ने उनसे छत्तीसगढ़ी में पूछा छोटेलाल जी कौन-कौन आए हैं, छोटेलाल ने जवाब दिया, इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने पूछा लइका मन ल काबर नई लाए हस, सबला बढ़िया लाए रहिते।मस्तूरी विधानसभा से संगीता पत्रवानी अपने पूरे परिवार के साथ आज भोज पर मुख्यमंत्री निवास आई हैं, संगीता के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के नये सदस्य तीन माह के जयंत पत्रवानी को गोद में उठाया और उसे दुलार दिया।संगीता ने बताया कि आज वो बहुत खुश हैं, उन्हें मुख्यमंत्री से बात करने का अवसर मिला। संगीता ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में खाना बहुत अच्छा बना है।तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत खैरी से गुलाबा बाई सिंगरौली अपने पूरे परिवार के साथ आज मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास भोजन पर आईं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनसे पूछा – खाना कैसा है, उन्होंने कहा- बहुत अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपके यहां खाने पर आया था तो आप सभी ने बहुत अच्छा खाना खिलाया अब मेरी बारी आई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *