बरसात के समय बहुतयात पाया जाने वाला मेढक बहुत दिखता है। इसकी वजह देश भर में मेढकों पर शोध के कारण उनकी हत्या रही। इसके अलावा जल प्रदूषण के कारण बड़ी संख्या में मेढकों का खात्मा हुआ है। आज मेढक लगभग विलुप्त प्राणी हो गया है। इसका नतीजा यह है कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी कई घातक बीमारियां बेकाबू हो गई हैं। इसका खुलासा एक शोध में हुआ है।
छत्तीसगढ के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कोमल सिंह सुमन मेढक को लेकर न केवल शोध किया, बल्कि चार साल से उनके संरक्षण की मुहिम भी चला रहे हैं। डॉ. सुमन के अनुसार शोध और जल प्रदूषण के नाम पर बड़ी संख्या में मेढकों का खात्मा हुआ है। यही मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी कई घातक बीमारियों के विस्तार का कारण बन गया।
शोधकर्ता डॉ. सुमन ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ ही नहीं, देशभर में मेढकों की संख्या तेजी से कम हो रही है। अब घर व आसपास बारिश के दिनों में टर्र-टर्र की आवाज सुनाई कम देती है।इसके लिए वह विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से मेढक को बचाने की अपील कर रहे हैं। मेढकों के संरक्षण को लेकर चलाई जा रही उनकी मुहिम में अब तक पांच सौ से अधिक युवा जुड़ चुके हैं।
डॉ. सुमन ने कहा कि मेढक कम होने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के वाहक मच्छरों और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट, टिड्डे, बीटल्स, कनखजूरा, चींटी, दीमक और मकड़ी तेजी से पनपने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण भी मेढक कम हुए हैं। खेतों में कीटनाशक उनके लिए सबसे खतरनाक साबित हो रहे हैं। इंसानी हस्तक्षेप इस उभयचर जंतुओं की मौत की सबसे बड़ी वजह है।
यह है मेढक की विशेषता
बरसात के समय मेढकों का प्रजनन काल होता है। ये पानी की आपूर्ति को शुद्ध रखते हैं। वर्ष 1980 के दशक में इसका निर्यात होता था। भारत सरकार ने अब प्रतिबंध लगा दिया है। मेढक अपने आप में प्राकृतिक दवा है। इनमें दो सौ प्रकार के लाभकारी अल्केलाइड पाए जाते हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम व गोवा में लोग इसे खाते हैं। बांग्लादेश व इंडोनेशिया समेत कई यूरोपियन देशों को इनका निर्यात भी किया जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 6, 2026 /
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...
By Reporter 5 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
By Reporter 5 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...