Google Analytics Meta Pixel धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिला तो किसान ने काटा गला - Ekhabri.com

धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिला तो किसान ने काटा गला

बागबाहरा : महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सेनभांठा में 65 वर्षीय किसान मनबोध गांड़ा ने शनिवार सुबह ब्लेड से अपना गला काटने का प्रयास किया। स्वजन का दावा है कि किसान ने धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने से परेशान होकर यह कदम उठाया है। किसान की श्वास नली कट गई थी। उसे रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि किसान सोसायटी गया ही नहीं, वह अन्य माध्यमों से टोकन कटवाने की कोशिश करता रहा। इस मामले की जांच कराई जा रही है। किसान के पुत्र शंकर गांड़ा (34) ने बताया कि उसके पिता मनबोध गांड़ा    धान खरीदी केंद्र में जब टोकन कटवाने गए, तो सोसायटी वालों ने आनलाइन टोकन काटने के लिए कहा। शंकर ने बताया कि इसके बाद उसके पिता पिछले तीन दिनों से खेमड़ा सोसायटी में 50 कट्टा धान बेचने के लिए टोकन कटवाने के लिए च्वाइस सेंटर का चक्कर काट रहे थे। मोबाइल नंबर में समस्या आने के कारण वे बेहद तनाव में थे। शनिवार की सुबह वे मवेशियों को चराने निकले थे, इस दौरान उन्होंने ब्लेड से अपना गला काट लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वजन को दी और डायल 112 के माध्यम से पिता को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। किसान मनबोध की बेटी की शादी अप्रैल में तय की गई है। इसलिए पिता परेशान थे। ग्रामीणों के अनुसार लगातार मानसिक तनाव और लेटलतीफी से परेशान होकर उसने यह भयावह कदम उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि किसान सुबह से शाम तक लाइन में लगते हैं, फिर भी टोकन नहीं कटता। सोसायटी के शाखा प्रबंधक मुनगासेर ने कहा कि मनबोध या उनके स्वजन कभी सोसायटी नहीं पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण कराया जा सकता है।

Read Also  रायपुर में रिटायर्ड कर्मचारी से 63 लाख से अधिक की ठगी

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *