भिलाईनगर। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी उद्यान की सफाई व्यवस्था समुचित तरीके से बनी रहे इसके लिए आज निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निरीक्षण किया, और उन्होंने पहली बारिश के बाद उग गई खरपतवार और पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिये। अमृत मिशन के तहत बने उद्यान में पाथवे आदि की सफाई कराने कहा ताकि उद्यान की सुंदरता बनी रहे और क्षेत्र के नागरिकों को उद्यान का लाभ मिले। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड बाजार स्थित पौनी पसारी योजना के तहत चबूतरो का निरीक्षण करते हुए पानी, सफाई तथा आवश्यक सेवाओं को दूरूस्त करने के निर्देश जोन 02 जोन के अभियंताओं को दिए।
निगम आयुक्त रघुवंशी ने निगम क्षेत्र के उद्यान का निरीक्षण किया, वार्ड 27 घासीदास नगर में अमृत मिशन के तहत बने उद्यान पहुंचे जहां स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित जोन आयुक्त व अभियंताओं को 4 – 5 गार्डन का क्लस्टर बनाकर सफाई व्यवस्था को समुचित तरीके बनाए रखने के कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि उद्यान में आने वाले क्षेत्र के नागरिकों तथा बच्चों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली और छांव मिलता रहे। इसके पश्चात आयुक्त महोदय पौनी पसारी योजना के तहत बनाए गए चबूतरे व शेड का निरीक्षण किए इससे लगा हुआ सब्जी मंडी भी है, इसे देखते हुए स्थल पर पानी, सफाई, प्रसाधन, पार्किंग, विद्युत सहित मूलभूत व्यवस्था को दूरूस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, ईई टीके रणदीवे, कुलदीप गुप्ता, शंकर सुमन मरकाम, निखत सबरीन, प्रकाश अग्रवाल, अंजनी सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
उद्यान की हो रही सफाई – निगम क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए उद्यान में बारिश पूर्व साफ सफाई अभियान जारी है, गणेश उद्यान, सांई गार्डन, शिवाजी उद्यान, बक्शी उद्यान, शास्त्री उद्यान, मलेनियम उद्यान, गांधी उद्यान तथा अमृत मिशन के तहत जुनवानी खम्हरिया, मैत्री विहार, हुडको प्रियदर्शनी परिसर, बापूनगर, टाटालाईन कोहका, हाससिंग बोर्ड के उद्यान में बारिश के पूर्व सफाई कार्य जारी है। उद्यान विभाग के कर्मचारियों द्वारा पाथवे की सफाई, झिल्ली पन्नी के कचरे, उग गई खरपतवार तथा पेड़ों की छंटाई कार्य किया जा रहा है, ताकि सुबह शाम टहलने के लिए आने वाले क्षेत्र के नागरिक उद्यान का लाभ ले सके।
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...