Google Analytics Meta Pixel आयुक्त निकले नगर में औचक निरीक्षण पर लगाई फटकार देखा - गोबर खरीदी केन्द्र,पाॅवर हाउस मार्केट - Ekhabri.com

आयुक्त निकले नगर में औचक निरीक्षण पर लगाई फटकार देखा – गोबर खरीदी केन्द्र,पाॅवर हाउस मार्केट

  • गुणवत्तापूर्वक वर्मी खाद तथा वर्मी वाश उत्पादन को बढ़ाने के लिए दिए निर्देश
  • निगम के सभी बाजार क्षेत्र में निर्धारित समय में सफाई करने के दिए निर्देश

भिलाईनगर। गोधन न्याय योजना के तहत जोन 02 के ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में संचालित गोबर खरीदी केन्द्र का भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने औचक निरीक्षण किया। माॅर्निंग विजिट के दौरान आयुक्त गोबर खरीदी केन्द्र पहुंचे और कंपोष्ट पीट में केचुंआ पालन का जायजा लिये। मौके पर उपस्थित जोन आयुक्त ने बताया कि गोबर के आवक के अनुरूप खाद कंपोष्ट पीट में क्रमशः खाद बनाने के प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वर्मी खाद उत्पादन को बढ़ावा देने और नए कंपोष्ट पीट का निर्माण किया गया शेड लगने के बाद उसमंे भी गोबर का भराव किया जाएगा। वर्मी खाद के उत्पादन को बढ़ाने 40 और नए पीट बनाए गए है, जिनका आपस में कनेक्टिविटी कर प्रभावी ढंग से वर्मी वाश तैयार करने के निर्देश दिए गए।


निगम आयुक्त रघुवंशी आज माॅर्निंग विजिट के दौरान कुरूद के ट्रेचिंग ग्राउण्उ में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट शेड एवं केचुआं पालन का अवलोकन किया और पीट में केचुंआ की स्थिति को कमजोर देखते हुए इटेलियन प्रजाति के केचुंआ पालन करने के निर्देश सोना क्षेत्र स्तर समिति के संचालिका को दिए। बारिश के के पानी से कंपोष्ट पीट की सुरक्षा हेतु पीट के चारो ओर ग्रीन नेट से कवर करने कहा गया। गोबर की आवक को देखते हुए और अतिरिक्त वर्मी कम्पोस्ट पीट निर्माण को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश जोन आयुक्त को दिये, उन्होंने कहा कि रोस्टर सिस्टम से गोबर को पीट में डाले ताकि वर्मी खाद बनाने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहे।

Read Also  भालू के हमले से ग्रामीण की मौत,शावक की मौत से था गुस्से में
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, सहा. स्वा. अधिकारी जावेद अली, ईई टीके रणदीवे, कुलदीप गुप्ता, शंकर सुमन मरकाम, अंजनी सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी

आयुक्त ने नए बनाए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट पीट का मुआयना किया और गोबर से निकलने वाले स्लरी के लिए अलग से टैंक तैयार कर एकत्रित करने के निर्देश दिये, ताकि स्लरी का भी खाद के रूप में उपयोग किया जा सके। इस दौरान गोबर खरीदी केन्द्र का संचालन करने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाए जा रहे वर्मी खाद नमूना दिखाते हुए स्टाॅक तथा इन्हें विक्रय करने की योजना के बारे में जानकारी दिए। आयुक्त महोदय ने महिलाओं से कहा कि तैयार हो चुके खाद को बोरियों में भरने के कार्य में तेजी लाने पर्याप्त लेबर की व्यवस्था करे। कुरूद ट्रेचिंग ग्राउण्ड में गोपालको से खरीदे गए गोबर से कण्डा निर्माण निरंतर जारी रखने कहा गया है यहां से बने हुए कण्डा का मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिए उपयोग किया जाता है। कण्डा के अच्छा विक्रय होने से महिला समिति को आर्थिक लाभ भी अर्जित हो रहा है।

भिलाई क्षेत्र के सभी बाजार क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

भिलाईनगर। निगम आयुक्त आज सुबह जोन 03 क्षेत्र अंतर्गत सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किए। नंदीनी रोड, लिंक रोड, सकुर्लर मार्केट तथा सुभाष सब्जी मंडी व फल मंडी मार्केट में घूमकर सफाई कार्यों का जायजा लिए और उपस्थित जोन के अधिकारी को दुकान खुलने के पूर्व ही सफाई तथा कचरे का उठाव कार्य करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बाजार के भीतरी गलियों में नालियों पर कब्जा कर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ तोड़तोड़ अभियान चलाकर नाली को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश ताकि जाम नाली का पानी बाजार के सड़कों पर न फैले और स्वच्छता बनी रहे।

Read Also  रेस्ट्रोरेंट में वॉशरूम का इस्तेमाल करने पर संचालक ने बच्चे को पीटा
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थय अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, जावेद अली, आर.पी. तिवारी, मलखान सिंह सोरी, श्वेता वर्मा सहित जोन के अन्य अधिकारी कर्मचारी


स्वच्छ भिलाई सुंदर भिलाई के तहत भिलाई निगम का अमला निगम क्षेत्र के पाॅवर हाउस फल व सब्जी मंडी, सुपेला सब्जी मंडी, सुपेला बाजार, केम्प एरिया, नेहरू नगर, सुपेला बाजार, दक्षिण गंगोत्री, उत्तर गंगोत्री, गोल मार्केट,सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, अनाज रोड, लिंक रोड बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में प्रतिदिन सफाई की जाती है ताकि बाजार व आस पास क्षेत्र को साफ रखा जा सके। बाजार प्रारंभ होने के पूर्व प्रातः कालीन सफाई का निगम आयुक्त रघुवंशी निरीक्षण करने पाॅवर हाउस मार्केट पहुंचे और मार्केट के विभिन्न गलियों का पैदल घूम कर निरीक्षण किए झिल्ली पन्नी के कचरो की सफाई तथा कचरे का उठाव कार्य को निर्धारित समय पूर्ण करने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। आयुक्त महोदय निरीक्षण करते हुए मार्केट के भीतरी गलियों में पहुंचे जहां सब्जी मंडी में नाली के उपर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ तोड़फोड़ कर नाली से कब्जा हटाने कहा गया है, बाजार के नाली जाम होने से नाली का पानी सड़को पर फैलने लगा है, इससे बाजार में कीचड़ तथा दुर्गंध फैलने से बाजार में आने वाले शहर के नागरिकों को परेशानी होती है। आयुक्त महोदय मंडी के लिए स्वीकृत चबूतरा निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने अभियंताओं को निर्देश दिए। ज्वेलरी लाइन में निरीक्षण के दौरान दुर्गा ज्वेलर्स के द्वारा डामरीकरण रोड को उखाड़कर पेवर ब्लाॅक लगाया गया है, उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

Read Also  भूपेश बघेल, रायपुर SSP रहे प्रशांत अग्रवाल भी CBI की रडार में, सौम्या चौरसिया के बंगले में भी रेड



Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *