Google Analytics Meta Pixel एसईसीएल दीपका क्षेत्र में मादा तेंदुआ के साथ दिखे दो शावक, वन विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा - Ekhabri.com

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में मादा तेंदुआ के साथ दिखे दो शावक, वन विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा

कोरबा। वनमंडल कटघोरा में जंगली जानवरों की आमदरफ्त गर्मी के सीजन में कुछ ज्यादा ही हो गई है। गैर रिहायशी क्षेत्रों में बार-बार इनकी उपस्थिति से कई तरह के खतरे पैदा हो रहे हैं। पिछले दिनों गेवरा में वर्कशॉप बतारी गांव में एक तेंदुआ ने लोगों को छकाया। एक बार फिर मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों को एसईसीएल दीपका के डम्पर वर्कशॉप में देखा गया। भयभीत कर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया। जानकारी देने के बाद वन विभाग ने यहां सुरक्षा बढ़ाई। कोरबा जिले के कटघोरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत एक पखवाड़े में यह तीसरा मौका रहा जबकि यहां पर जंगली जानवरों की उपस्थिति क्षेत्र विशेष में नजर आई। जानकारी के अनुसार एसईसीएल दीपका क्षेत्र के दीपका विस्तार परियोजना के अंतर्गत जंगली जानवर देखे जाने से कर्मी कुछ देर के लिए पशोपेश में पड़ गए। बताया गया कि इस क्षेत्र में डंपर वर्कशॉप परिसर में सीआईएसफ का जवान अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। खाना खाने के दौरान उसकी आंखें तब फटी की फटी रह गई जब उसने कुछ ही दूरी पर दो तेंदुआ के शावक देखे। संभावित खतरे को देखते हुए कर्मी ने आनन-फानन में खुद को गुमटी में बंद कर लिया। बताया गया कि सुरक्षा कर्मी ने गुमटी के झरोखों से तेंदुआ के शावकों की गतिविधियों को उस समय तक देखा जब तक वे यहां से चले नहीं गए। कर्मी के द्वारा इस बारे में एसईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। इस पर उच्च अधिकारी हरकत में आए। बताया गया कि खदान क्षेत्र में खतरे की स्थिति को देखते हुए दो घंटे बाद रात एक बजे वन विभाग के कुछ कर्मी यहां पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा के लिहाज से और भी लोग मौजूद थे। शुरुआती स्थिति का जायजा लेने और सुरक्षा की नसीहत देने के साथ यह अमला लौट गया। अगली सुबह 8 बजे वन विभाग की टीम यहां फिर से पहुंची। जिस स्थान पर दो शावकों को देखा गया, वहां तकनीकी आधार पर ट्रेसिंग की गई और निष्कर्ष निकाला गया कि संबंधित पदचिन्ह तेंदुआ के ही हैं। इसके साथ ही जानकारी सार्वजनिक की गई। अगली स्थिति तक इस इलाके में कर्मचारियों को नहीं जाने के लिए कहा गया है। चूंकि इस क्षेत्र में डम्पर वर्कशॉप स्थापित है और सुधार व रखरखाव संबंधी गतिविधियां चलती हैं, इस नाते कर्मचारियों पर खतरे कभी भी हो सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए स्पष्ट किया गया है कि सुरक्षा नियमों पर हर हाल में गंभीरता दिखाई जाए।
मृत्युंजय शर्मा वन परिक्षेत्राधिकारी कटघोरा ने बताया कि एसईसीएल के डम्पर वर्कशॉप के पीछे वाले हिस्से में मादा और उसके दो शावक तेंदुआ के होने की खबर है। इनमें से दो की उपस्थिति एसईसीएल के कर्मी ने देखी थी। वन विभाग की जानकारी में शावकों के साथ मादा भी है। चूंकि वर्कशॉप के पीछे जंगली क्षेत्र है ऐसे में जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्र में आने के बजाय जंगल की तरफ लौट जाएंगी। फिर भी जरूरी हिदायत कर्मियों को दी गई है और सतर्क रहने को कहा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...