
नई दिल्ली। दुनिया में एक से बढ़कर एक विशाल और आलीशान होटल हैं, जिनकी खूबियां लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक होटल सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में बन रहा है, जिसे बनने के बाद दुनिया का सबसे बड़ा होटल कहा जाएगा। आमतौर पर बड़े से बड़े होटलों में मेहमानों के ठहरने के लिए 500 या 1000 कमरे होते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस होटल में कुल 10 हजार कमरे होंगे। 12 टावर्स वाले इस आलीशान होटल में कुल 70 रेस्टोरेंट होंगे, जो रात-दिन खुले रहेंगे, यानी मेहमानों के पास में से अपनी पसंद का रेस्टोरेंट चुनने का मौका होगा।। इतनी संख्या में रेस्टोरेंट आजतक किसी होटल में नहीं खुले हैं। इस होटल का नाम अबराज कुदाई रखा गया है। इस होटल की एक खासियत ये भी है कि इमारतों के ऊपर चार हैलीपैड्स भी बनाए गए हैं, जिससे हेलीकॉप्टर से आने-जाने वालों को कोई दिक्कत न हो। यहां का सबसे ऊंचा टावर 45 मंजिला, जबकि सबसे छोटा टावर 30 मंजिला होगा। इस होटल की सबसे खास बात ये है कि इसके पांच फ्लोर को सिर्फ सऊदी अरब के शाही परिवार के इस्तेमाल के लिए ही बनाया गया है, जहां बिना इजाजत आम लोग नहीं जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इस होटल में निर्माण में 233 अरब रुपये खर्च होंगे। इसका डिजाइन डार अल-हंदासाह ग्रुप ने तैयार किया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट डिजाइन फर्म है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि यह होटल 2017 में ही बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन कुछ आर्थिक परेशानियों की वजह से इसका निर्माण कार्य रोक दिया गया था। फिर बाद में जब फिर से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ तो कहा गया कि यह 2019 या 2020 में तैयार हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और फिर 2020 में तो कोरोना महामारी ने ही दस्तक दे दी, जिसकी वजह से इसका निर्माण का काम रूक गया। फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह आखिर कब तक बनकर तैयार हो जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...