Google Analytics Meta Pixel ऐसा गांव जहां हर आदमी के पास हवाई जहाज! फ्लाइट से दफ्तर जाते हैं लोग - Ekhabri.com

ऐसा गांव जहां हर आदमी के पास हवाई जहाज! फ्लाइट से दफ्तर जाते हैं लोग

नई दिल्ली। आपने ऐसी खबर तो सुनी होगी कि किसी शहर या कॉलोनी में सबके पास अपनी गाड़ी है लेकिन क्या कभी ये सुना है कि ऐसा भी शहर है जहां हर आदमी के पास अपना हवाई जहाज है. इतना ही नहीं दफ्तर और अपने काम पर जाने के लिए उस शहर के ज्यादातर लोग अपने एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं. जी हां ये बिल्कुल सच है. ये हवाई शहर अमेरिका के कैलिफोर्निया में है. इस इलाके का एक टिकटॉक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हर घर के आगे एक हवाई जहाज नजर आ रहा है. ये वीडियो कैलिफोर्निया के हवाई पार्क इलाके (कैमरन एयरपार्क) का है जिसे सोशल मीडिया यूजर ने अपलोड किया था. वीडियो में दिख रहा है कि लगभग सभी शहरवासियों के पास विमान हैं जिसे वो हैंगर में रखते हैं, ठीक उसी तरह जैसे अन्य लोग अपने गैरेज में कारों को रखते हैं. हालांकि यह वीडियो भारत में नहीं दिख रहा है क्योंकि टिकटॉक को भारत में बीते साल बैन कर दिया गया था। इस इलाके में हवाई जहाज का मालिक होना एक कार के मालिक होने जैसी ही सामान्य बात है. वीडियो में कॉलोनी की गलियों और लोगों के घरों के सामने या उनके हैंगर में खड़े विमानों को दिखाया गया है. उस इलाके की सड़कें वास्तव में ज्यादा चौड़ी हैं. उन्हें ऐसा इसलिए बनाया गया है ताकि पायलट उन्हें निकटतम हवाई अड्डे तक आने लाने के लिए उपयोग कर सकें. इसके अलावा, सड़क के संकेतों और लेटरबॉक्स से हवाई जहाजों के पंखों को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए उन्हें सामान्य से कम उंचाई पर लगाया गया है. इतना ही नहीं सड़क के नाम विमानों के साथ जुड़े हुए हैं जैसे कि बोइंग रोड. यहां सड़क से गुजरने वाले हवाई जहाजों के बारे में कुछ भी असामान्य नहीं है, क्योंकि यहां के लोग काम पर जाने के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं. बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका ने हवाई जहाजों के परिचालन को खूब बढ़ावा दिया और देश में कई हवाई अड्डे बनाए. वहां पायलटों की संख्या 1939 में 34,000 थी जो 1946 तक बढ़कर 400,000 से अधिक हो गई. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश में आवासीय हवाई अड्डों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्त सैन्य पायलटों को समायोजित करना भी था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...