मछलीपालन करने के लिए तालाब निर्माण कर आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा किसानों को पचास फीसदी सब्सिडी दी जाती है। तालाब बनने के बाद किसानों को मछलीपालन करने के लिए दाना, जाली जैसे तमाम चीजे भी मुहैया कराती है, लेकिन कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में सैकड़ों आदिवासी किसान दलालों के शिकार होते जा रहे हैं। दरअसल, मत्स्य विभाग द्वारा स्वयं की निजी भूमि पर मछलीपालन के लिए तालाब निर्माण करने वाले किसानों को मिलने वाले लोन पर पचास फीसदी तक सब्सिडी दी जाती है। लेकिन, किसानों को सब्सिडी के नाम पर कुछ भी नसीब नही हुआ।
कांकेर में सैकड़ों किसान ऐसे है, जिन्हें क्षेत्र के दलालों ने जमकर ठगा है और किसानों के जमीन पर मत्स्य विभाग के अफसरों के साथ सांठगांठ कर तालाब खुदाई करवा लिया और किसानों को कुछ नही मिला। खेतो में धान और मक्का उगा रहे किसानों के जमीन पर बने तालाब पर अब किसान खुद से कुछ नहीं कर पा रहे है। खुद से खेती करने के बजाय तालाब बन चुके जमीन पर मछली दलालों को किराए पर दे रहे है। मछली दलाल किसानों का भरपूर फ़ायदा उठा रहे है। दरअसल बड़ेकापसी क्षेत्र में सरकार ने सैकड़ों किसानों को अनुदान में मछलीपालन करने के लिए तालाब स्वीकृति हुई, लेकिन उन्हें कुछ नसीब नहीं हुआ।
किसानों ने बताया क्षेत्र के दलाल विश्व अधिकारी और विद्धुत मण्डल ने उनके जमीन पर तालाब बनाकर मछलीपालन करने के लिए लीज में लिया। पांच से छह वर्षो तक किसानों के जमीन पर तालाब बनाकर मछलीपालन किया। अंत में किसानों को कुछ नसीब नहीं हुआ। किसानों को मिलने वाला सब्सिडी भी दलाल खा गया। न सब्सिडी मिली न दाना न जाली। किसानों ने इस सम्बंध में विधायक से भी गुहार लगाई,लेकिन निरासा ही हाथ लगी। ऐसे में सरकार की महत्वकांक्षी योजना पर दलाल सक्रिय नजर आ रहे है। किसानों को मिलने वाला फायदा दलाल डकार जा रहे हैं। किसान चाहते हैं कि उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाला सब्सिडी प्रदान की जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...