ओडिशा के कोरापुट के तीन नौनिहालों ने तपती धूप में 40 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाकर सबको चौंका दिया है। यह दूरी इन तीनों ने तीन घंटे में पूरी की। खास बात यह कि ये बच्चे किसी पदक के लिए नहीं बल्कि अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए दौड़े। ये तीनों बच्चे बड़े होने के बाद सेना में भर्ती होकर अपने पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं।
इनके पिता एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। उनका नाम जितेंद्र बहादुर है। अपने पिता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इन तीनों बच्चों ने कोरापुट शहर से दमनजोड़ी तक दौड़ लगाई। दौड़ पूरी करने के बाद बच्चों ने कहा कि हमारे पिता बीएसएफ में श्ाामिल होना चाहते थे और वर्दी पहनना चाहते थे, लेकिन वह अपना सपना पूरा नहीं कर सके। अब हम सेना में जाकर उनके सपने के जरूर पूरा करेंगे और देश की सेवा करेंगे।
जितेंद्र बहादुर की दो बेटियां भी है। इनका नाम यमुना बहादुर और तपस्या बहादुर है। जितेंद्र का एक बेटा हरि बहादुर पहले भी अलग-अलग मौके पर लंबी दौड़ लगाकर चर्चा में रहा हैं। रविवार को कोच रामचंद्र जेना की देखरेख में कोरापुट जिला एसपी कार्यालय से मैराथन की शुरुआत हुई। कोरापुट नगरपालिका के अध्यक्ष ललित रंजन सेठी ने कार्यक्रम की शुरुआत से पहले बच्चों को प्रोत्साहित किया।
कोरापुट-विशाखापत्तनम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-26) पर शुरू हुई दौड़ के दौरान बच्चे डुमुरीपुट चौक, घाटगुड़ा चौक और सुनाबेड़ा चौक से गुजरे। इस क्रम में सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में दर्शक तीनों बच्चों की हौसला अफजाई कर रहे थे। तीनों बच्चे और उनके कोच के यहां लौटने के बाद नगर पालिका व्यायामशाला के अध्यक्ष और सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इन तीनों बच्चों ने पिछले वर्ष ओडिशा में आयोजित हाकी विश्वकप के दौरान भी जयपुर से बोर्रिगुमा तक 22 किलोमीटर की दूरी तय की थी। तब जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी यमुना, तपस्या और हरि के प्रयासों की सराहना की थी। बच्चों को शुरुआत में पिता जितेंद्र ने प्रशिक्षित किया, जिन्होंने डिस्टेंस रनिंग में उनकी प्रतिभा को पहचाना। कोच जेना ने तब स्वेच्छा से तीनों को प्रशिक्षित करने का जिम्मा लिया। उसके पिता और कोच ने उन्हें सिखाया है कि शरीर को फिट रखने के लिए दौड़ने की जरूरत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...