Google Analytics Meta Pixel ICC ने जारी किया 10 साल का कैलेंडर, पाक को 25 साल बाद मिली मेज़बानी, 2026 वर्ल्ड कप भारत करेगा होस्ट - Ekhabri.com

ICC ने जारी किया 10 साल का कैलेंडर, पाक को 25 साल बाद मिली मेज़बानी, 2026 वर्ल्ड कप भारत करेगा होस्ट

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल  ने 2026 से 2031 तक होने वाले मेगा इवेंट्स के लिए मेजबानों की घोषणा कर दी है। भारत को तीन बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। भारत 2026 में श्रीलंका के साथ टी-20 वर्ल्ड कप और 2031 में बांग्लादेश के साथ वनडे वर्ल्ड कप को-होस्ट करेगा। इनके बीच 2029 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी भारत में होगी। पाकिस्तान को भी एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। वह 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट करेगा।

2023 का एकदिवसीय विश्व कप भी भारत में ही खेला जाएगा। इस साल खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप भी इससे पहले भारत में ही खेला जाने वाला था, लेकिन कोरोना के चलते इसका आयोजन ओमान और UAE में किया गया। हालांकि, इसकी मेजबानी का अधिकार भारत के पास ही था। आपको बता दें कि साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप भी भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ को-होस्ट किया था और टूर्नामेंट का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

25 साल बाद PAK को मिला बड़ा मौका-
पाकिस्तान को 2025 के ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी गई है। पाकिस्तान में करीब 25 सालों के लंबे इंतजार के बाद कोई ICC टूर्नामेंट खेला जाएगा। आखिरी बार साल 1996 के वनडे वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले में पाकिस्तान में खेले गए थे।

इनको मिली ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी-

2024 T-20 वर्ल्ड कप: USA और वेस्टइंडीज
2025 चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान
2026 T-20 वर्ल्ड कप: भारत और श्रीलंका
2027 वनडे वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया
2028 T-20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
2029 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत
2030 T-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
2031 वनडे वर्ल्ड कप: भारत और बांग्लादेश

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *