Google Analytics Meta Pixel गैस सिलेंडर चाहिए तो अब जमा करिए गोबर और कचरा - Ekhabri.com

गैस सिलेंडर चाहिए तो अब जमा करिए गोबर और कचरा

बिहार के मधुबनी जिले में कचरा और गोबर के बदले गैस सिलेंडर देने की योजना सफल होने के बाद अब इसकी शुरुआत मोकामा (पटना) में होने जा रहा है। यह खास योजना डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,  पूसा (समस्तीपुर) करने जा रही है। राजधनी पटना बिहार का दूसरा जिला होगा,  जहां यह योजना शुरू की जा रही है। कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों का मानना है कि इससे गरीब महिलाओं को भोजन बनाने के दौरान धुएं से मुक्ति मिलेगी,  वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और खेतों के लिए जैविक खाद भी तैयार होगी।

मोकामा प्रखंड के औटा गांव में इस तकनीक का सफल प्रयोग होने के बाद इसके विस्‍तार की जिम्मेदारी मोकामा घाट ट्रस्ट को दी गई है। इस संबंध में पूसा कृषि विवि के साथ ट्रस्ट की पारुल त्रिपाठी ने एक समझौता किया है। ट्रस्ट ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है। अब तक पांच दर्जन से अधिक परिवार इससे जुड़ गए हैं। उन्हें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए हरे और नारंगी रंग की डस्टबिन दी जा रही है।

पूसा कृषि विवि के विज्ञानी डा. शंकर झा का कहना है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह से कार्य शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट की लागत 20 लाख है। इसमें खाद बनाने के लिए शेड और डस्टबिन सहित अन्य पर खर्च किया जाएगा। इससे गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

सुखेत गांव में 44 परिवारों को मिल रहा लाभ : इस तकनीक का उपयोग सर्वप्रथम मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के सुखेत गांव से किया गया था। इस साल फरवरी में शुरू हुई इस योजना से 100 परिवारों को जोड़ना था। अभी 44 किसान परिवार जुड़कर लाभ ले रहे हैं। इसमें बहुत से ऐसे परिवार हैं, जो महंगा गैस सिलेंडर नहीं ले पाते थे। एक परिवार से प्रत्येक दिन 20-20 किलो गोबर और कचरा मिल रहा है। इसके बदले उन्हें हर दो महीने पर एक गैस सिलेंडर भरवाने की कीमत दी जाती है।

Read Also  चीन सीमा पर राफेल की तैनाती की तैयारी, अंबाला एयरबेस पर आ रहे 5 राफेल

सुखेत कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. सुधीर दास का कहना है कि अब तक 130 क्विंटल जैविक खाद बनाकर बेची जा चुकी है। करीब 24 क्विंटल स्टाक में है। खाद की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल है। इससे खेती में रसायन के उपयोग की मात्रा घट रही है। खेत की उर्वरा शक्ति भी बढ़ रही है। गांव को गंदगी में मुक्ति मिली है।
कुलपति डा. आरसी श्रीवास्तव बताते हैं कि जैविक खाद की बिक्री से जो रुपये मिलते हैं, उसका उपयोग इससे जुड़े लोगों पर किया जाता है। इसका लाभ उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाए उन परिवारों को हो रहा है, जो सिलेंडर नहीं भरवा पाते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...