आपके बैंक में खाते में कोई न कोई मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होगा। कई बार होता है कि आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल बदलकर कोई दूसरा नंबर रखना चाहते हैं तो इसके लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यह काम चंद मिनटों में आप पूरा कर सकते हैं। बैंकों ने अपने ग्राहकों को अब बिना शाखा आए नंबर बदलने की सुविधा उपलबध करवा रहा है। हालांकि मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपका डेबिट कार्ड और पहले से पंजीकृत मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। आइए, आपको बताते हैं कि किस तरह आप ऑनलाइन या एटीएम के माध्यक से मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।
अगर आपके पास नेट बैंकिंग खाता है तो आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से बैंक खाता का मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। इसके लिए उदाहरण के तौर पर भारतीय स्टेट बैंक को लेते हैं। सबसे पहले आपको बैंक की नेट बैंकिंग वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाकर लॉगइन करना होगा। जब अपना लॉगइन करते हैं, तो आपको यहां प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पर्सनल डिटेल पर क्लिक करें। यहां आपको अपना भारतीय स्टेट बैंक प्रोफाइल पासवर्ड डालना है। इसे सबमिट करने पर आपको अपनी ईमेल आईडी और पुराना नंबर दिखाई देगा जिसमें मोबाइल नंबर बदलने का विकल्प भी दिखेगा। इस निर्देश का पालन करते हुए, आपको अपना मोबाइल नंबर बदलना होगा।
अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग नहीं करते हैं तो आप बैंक जाकर मोबाइल नंबर बदलवा सकते हैं। आपको अपनी बैंक शाखा जाकर मोबाइल नंबर परिवर्तन फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा आपको अपनी पासबुक और आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी। इसके बाद बैंक आपका मोबाइल बदल देगा।
अगर आप चाहें तो आप अपने एटीएम से अपना मोबाइल नंबर भी बदल सकते हैं। इसके लिए आपके पास वह पुराना नंबर भी होना चाहिए, जिसे आपने पहले ही बैंक में पंजीकृत करवा लिया है। अगर, पुराना नंबर चालू नहीं है तो आप इसके जरिये अपना नंबर नहीं बदल पाएंगे। एटीएम के माध्यम से नंबर बदलने के लिए आपको सबसे पहले अपना पिन डालना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर परिवर्तन के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आपके पंजीकृत नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको एटीएम में डालना है। इसके बाद आपसे नया नंबर मांगा जाएगा और इसकी पुष्टि की जाएगी। इस तरह से एटीएम के जरिए आपका मोबाइल नंबर बदल जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...