Google Analytics Meta Pixel बेमेतरा स्थित अवैध शराब कारखाना तथा गोगांव स्थित अवैध शराब गोदाम सील - Ekhabri.com

बेमेतरा स्थित अवैध शराब कारखाना तथा गोगांव स्थित अवैध शराब गोदाम सील

रायपुर। प्रदेश में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार बड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा के निर्देशन में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए बेमेतरा स्थित अवैध शराब कारखाना तथा गोगांव स्थित अवैध शराब गोदाम को सील किया गया है। आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक सी.एस.एम.सी.एल ए.पी. ़ित्रपाठी के कुशल मार्गनिर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा 20 जनवरी की मध्य रात्रि को बिलासपुर रोड स्थित सांकरा (भूमिया), थाना तिल्दा में रोड चेकिंग के दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार सी.जी. 12 एएन 9211 को रोककर पूछताछ एवं जांच करने पर 50 पेटी पाव, प्रति पाव 180 एमएल गोवा व्हिस्की छत्तीसगढ़ राज्य में विक्रय के लिए अवैध कुल 450 बल्क लीटर बरामद कर आरोपी अविभाष सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36 के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया था। आरोपी के निशानदेही पर राज्य स्तरीय उडऩदस्ता, छत्तीसगढ़ एवं रायपुर जिले के दल के द्वारा बेमेतरा जिला के जेवरा स्थित ग्राम अंधियार खोर थाना नवागढ़ में दबिश देकर आरोपी अनिल वर्मा एवं कुलेश्वर वैष्णव के फार्म हाऊस से छत्तीसगढ़ राज्य में विक्रय हेतु अवैध 20 पेटी पाव, प्रति पाव 18० एमएल गोवा व्हिस्की एवं 4 ड्रम में ओ.पी. मदिरा कुल 760 बल्क लीटर जिससे 10.00 लाख रुपए की मदिरा का निर्माण किया जा सकता है। फार्म हाऊस में बने मकान के सामने खड़े वाहन स्वराज माजदा क्रमांक सी.जी. 04 एचजेड 0834 में भरी 50 पेटी गोवा व्हिस्की छत्तीसगढ़ राज्य में विक्रय हेतु अवैध बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36 के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल कर प्रकरण विवेचना में लिया गया था। जब्त मदिरा का मूल्य लगभग 17 लाख व बरामद दो चार पहिया वाहन की कीमत लगभग 15 (लगभग) लाख आंका गया है। इस प्रकार उक्त कार्यवाही में कुल 32.00 लाख रुपए मूल्य की मदिरा एवं वाहन जब्त किया गया था। प्रकरण में दोनों आरोपी अनिल वर्मा एवं कुलेश्वर वैष्णव जेल में है। प्रकरण में जारी विवेचना के दौरान जाट फार्म हाऊस (ग्राम जेवरा थाना नवागढ़ जिला बेमतरा) को विधिवत सीलबंद कर जाट फार्म हाउस को राजसात किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है, उपायुक्त आबकारी, द्वारा जांच में तेजी जाने हेतु विवेचना अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
गोगांव स्थित गोदाम से 77 पेटी शराब जब्त, गोदाम सील
इसी तरह 29 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर सब्जी मंडी डूमरतराई के पास बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी 04-9164 से 22 पेटी शराब (10 पेटी रायल स्टैग, 8 पेटी रायल चैलेंज, 4 पेटी मैकडावल नंबर-1) छत्तीसगढ़ में विक्रय हेतु अवैध बरामद कर आरोपी मयूर नानवानी वल्द स्व. मनोज कुमार नानवानी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर गोगांव स्थित गोदाम से 77 पेटी शराब (रायल स्टैग 34 पेटी, मैकडावल नंबर 1-43 पेटी) छत्तीसगढ़ में विक्रय हेतु अवैध कुल 891 लीटर मदिरा जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 11 लाख व वाहन की कीमत लगभग 5 लाख है। इस प्रकार कुल 16 लाख रुपए मूल्य की मदिरा एवं वाहन जब्त की गई थी। प्रकरण में विवेचना के दौरान गोगांव स्थित मनोज गोयनका का गोदाम क्रमांक 12 थाना गुढियारी, जिला रायपुर से उक्त 77 पेटी विदेशी मदिरा छत्तीसगढ़ राज्य में बिक्री हेतु अवैध जब्त की गई थी। शराब को रखने हेतु उपयोग में लाए गए गोदाम को मनोज गोयनका द्वारा आरोपी संदीप सिंग पिता जितेन्दर सिंग उम्र 42 वर्ष गणपति ट्रासपोर्ट निवासी हीरापुर, रायपुर को किराये पर दिया गया है। आरोपी संदीप सिंग फरार है। अत: गोदाम क्रमांक 12 को विधिवत सीलबंद किया गया है। प्रकरण में जांच जारी है। उपायुक्त आबकारी, जिला रायपुर द्वारा विवेचना अधिकारी को जांच में तेजी जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
**

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...