Google Analytics Meta Pixel कैबिनेट बैठक में उपार्जन, विभाग पुनर्गठन और स्टेडियम लीज पर महत्वपूर्ण फैसले - Ekhabri.com

कैबिनेट बैठक में उपार्जन, विभाग पुनर्गठन और स्टेडियम लीज पर महत्वपूर्ण फैसले

रायपुर, 14 नवम्बर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार ने कृषि, प्रशासनिक सुधार, आवास योजनाओं और खेल अवसंरचना से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी।

1. दलहन-तिलहन उपार्जन फिर होगा पीएसएस के तहत

 

कैबिनेट ने खरीफ और रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसलों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन को पहले की तरह ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’’ (PSS) के तहत जारी रखने का निर्णय लिया।

इसमें अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन (खरीफ) और चना, मसूर, सरसों (रबी) का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। इससे मंडियों में प्रतिस्पर्धा बने रहने और किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगा

 

2. सार्वजनिक उपक्रम विभाग का वाणिज्य-उद्योग में विलय

 

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करते हुए सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में और बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में विलय करने का निर्णय लिया।

सरकार का लक्ष्य ‘‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’’ को और मजबूत करना है।

 

3. धान खरीदी हेतु 26,200 करोड़ की कुल प्रत्याभूति स्वीकृत

 

राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू रखने के लिए 2024-25 के लिए स्वीकृत 15,000 करोड़ रुपये की शासकीय प्रत्याभूति का 2025-26 के लिए पुनर्वेधीकरण किया गया। साथ ही, विपणन संघ को अतिरिक्त 11,200 करोड़ रुपये की प्रत्याभूति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

 

4. आवास योजनाओं के नियमों में बड़े बदलाव

 

दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार तथा नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना में पात्रता संबंधी नए संशोधन किए गए।

Read Also  स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

 

तीन बार विज्ञापन के बाद अविक्रित EWS/LIG भवन अब किसी भी आय वर्ग को बेचे जा सकेंगे, पर उन्हें शासन का अनुदान नहीं मिलेगा।

bulk purchase की स्थिति में सरकारी/अर्धशासकीय या निजी संस्थाएँ तथा एकल व्यक्ति एक से अधिक भवन खरीद सकेंगे। इन पर अनुदान की पात्रता नहीं होगी।

सरकार ने निर्णय के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक हितग्राही लाभ ले सकें।

 

5. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लीज पर

 

कैबिनेट ने नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को दीर्घकालीन संचालन व विकास के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को अनुबंध के अनुसार लीज पर देने को मंजूरी दी।

इससे खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण मिलेगा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन की संभावनाएँ बढ़ेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *