पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तारी के बाद उन्हें अपनी हत्या का डर सता रहा है। गौर हो कि इमरान खान जब सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे तो उन्हें पाकिस्तान की पैरामिलिट्री फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया था। इसका हिंसक विरोध शुरू हो गया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान इमरान खान ने कहा कि उन्हें डर है कि उनकी हत्या की जा सकती है। उन्हें धीरे धीरे मौत वाले इंजेक्शन लगाए जा सकते हैं। इमरान ने आरोप लगाया कि उन्हें हिरासत में 24 घंटे तक वॉशरूम भी नहीं जाने दिया गया।
इस बीच पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि पीटीआई नेता असद उमर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से असद उमर की गिरफ्तारी हुई है। असद उमर के साथ अन्य पीटीआई नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। ये लोग इमरान खान से मिलने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया।
उधर, पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल ने पीटीआई चीफ इमरान खान की आलोचना की है और उन पर फासीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक पूर्व खिलाड़ी होने के नाते इमरान को कानून व्यवस्था की इज्जत करनी चाहिए लेकिन इसकी बजाय वह अराजकता को बढ़ावा दे रहे हैं।
पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधी संस्था नैब ने कोर्ट में इमरान खान की 14 दिन की कस्टडी देने की मांग की है। मामले की सुनवाई कर रहे जज मोहम्मद बशीर ने ही भ्रष्टाचार के मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को दोषी ठहराया था। इससे पहले इमरान खान को इस्लामाबाद पुलिस लाइन्स में पेश किया गया है।
पुलिस लाइन्स में ही कोर्ट लगाई गई है। इमरान खान को पेश करने के चलते इस्लामाबाद पुलिस लाइन्स के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं पीटीआई नेताओं की गिरफ्तारी की जा रही है। नैब ने कोर्ट में इमरान खान की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी है। पीटीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इमरान खान की रिहाई की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और कई अन्य पीटीआई नेताओं ने इस्लामाबाद की रियल स्टेट कंपनी बाहरिया टाउन से करीब पांच अरब रुपये और सैंकड़ों कनाल जमीन ली थी। यह जमीन कंपनी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बचाने के बदले ली गई थी। आरोप है कि जमीन दान के रूप में गैर-लाभार्थी संगठन अल कादिर ट्रस्ट को दी गई। इस ट्रस्ट में दो ही ट्रस्टी हैं और वो हैं इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी। आरोप है कि इस समझौते के चलते देश के खजाने को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 21, 2026 /
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
By User 6 /
April 21, 2026 /
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
By User 6 /
April 21, 2026 /
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 22, 2026 /
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
By User 6 /
April 17, 2026 /
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...
By User 6 /
April 18, 2026 /
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By User 6 /
April 20, 2026 /
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...
By User 6 /
April 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...