Google Analytics Meta Pixel 6 माह में गृह निर्माण मंडल ने रचा 435 करोड़ का रिकॉर्ड - Ekhabri.com

6 माह में गृह निर्माण मंडल ने रचा 435 करोड़ का रिकॉर्ड

रायपुर, 10 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने पिछले छह माह में 2230 संपत्तियों का विक्रय कर 435 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि पिछले पाँच वर्षों की तुलना में कहीं अधिक है और राज्य के हाउसिंग सेक्टर के लिए नया कीर्तिमान है। इसमें वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 (ओटीएस-2) ने गेम चेंजर की भूमिका निभाई।

 

2230 परिवारों का ‘घर का सपना’ पूरा

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मंडल का उद्देश्य केवल संपत्तियों का विक्रय नहीं, बल्कि हर परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक छत उपलब्ध कराना है। उन्होंने इसे हितग्राहियों के विश्वास और टीम के समर्पण का परिणाम बताया।

 

गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि आने वाले समय में किफायती दरों पर नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटल रजिस्ट्रेशन और ई-भुगतान प्रक्रिया को और सरल तथा पारदर्शी बनाया जाएगा।

 

पिछले पाँच वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

पिछले पाँच वर्षों में मंडल औसतन प्रतिवर्ष 1387 संपत्तियों का विक्रय करता था, जिनका मूल्य लगभग 262 करोड़ रुपये था। वहीं मार्च 2025 से अगस्त 2025 के बीच सिर्फ छह माह में ही 2230 संपत्तियों का विक्रय कर 435 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

 

इसमें अटल विहार एवं सामान्य आवास योजना के तहत 1070 संपत्तियां 259 करोड़ रुपये में और ओटीएस-2 योजना के अंतर्गत 30% तक की छूट के साथ 1160 संपत्तियां 176 करोड़ रुपये में बेची गईं।

 

ओटीएस-2 योजना बनी गेम चेंजर

मार्च 2025 में शुरू की गई ओटीएस-2 योजना ने आम नागरिकों को बड़ी राहत दी। इस योजना के तहत मात्र छह माह में 1160 संपत्तियों का विक्रय हुआ। जबकि सितंबर 2021 से मार्च 2024 तक लागू ओटीएस-1 योजना में तीन वर्षों में केवल 506 संपत्तियां 88 करोड़ रुपये में बिक पाई थीं।

Read Also  रायपुर में स्कूलों के पास नशे के सामान पर निगम की कार्रवाई, दुकान सीलबंद

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *