Google Analytics Meta Pixel बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 ही दिन में 1 लाख से अधिक लोगो ने लगवाया रिकॉर्ड कोविड टीका, लोगों ने इसे बताया टीका तिहार - Ekhabri.com

बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 ही दिन में 1 लाख से अधिक लोगो ने लगवाया रिकॉर्ड कोविड टीका, लोगों ने इसे बताया टीका तिहार

बलौदाबाजार। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित हर घर दस्तक कोविड टीकाकरण महा अभियान ने आज ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है। अभियान के तहत एक ही दिन में 1 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। लोग बड़े उत्साह एवं बाजे गाजे के साथ टीकाकरण केंद्र में पहुँचकर कोविड का टीका लगाकर अपने सच्चे नागरिक होने का फर्ज निभाए। साथ ही अपने एवं अपनों की सुरक्षा के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिए। टीकाकरण के प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक था। क्या बुजुर्ग क्या युवा क्या महिला क्या पुरूष समाज के सभी वर्गों ने बारी बारी से टीका लगवाया।

कल सुबह 7 बजे से टीकाकरण प्रारंभ होना था पर लोगों में उत्साह इतना था कि सुबह 6.30 बजें ही ग्राम आमाकोनी निवासी गैन्दू राम साहू ने ग्राम रानी जरौद टीकाकरण पहुँचकर जिला का पहला टीका अपने दूसरे डोज के रूप में लगाया। जिला कार्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 8 बजे तक 1 लाख 6 हजार 10 लोगों ने टीका लगा लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार विकासखण्ड बलौदाबाजार में 14,577, भाटापारा 19,163, बिलाईगढ़ 15,947 पलारी 15,356 कसडोल 21,729 एवं सिमगा 19,238 में लोगों ने टीका लगवा लिया है,जो अंतिम रिपोर्ट आते तक और बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही जिला प्रशासन अपनें  निर्धारित लक्ष्य को जनभागीदारी एवं जन आंदोलन से छू पाया। एक ओर जहां मैदानी स्तर में लोग डटे हुए थे वही दूसरी ओर सुबह से सोशल मीडिया में भी बलौदाबाजार भाटापारा कोविड टीकाकरण महाअभियान छाया रहा। लोग बड़ी संख्या में अपने अपने फोटो टीकाकरण का भेजते रहें।

ग्राम कटगी निवासी रूप राम पैंकरा ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसा आज कोई तिहार हो। गांव गांव में मितानिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंच सरपंच पंचायत एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी भी घर घर दस्तक देकर उन्हें टीकाकरण केंद्र तक पहुँचा में मदद कर रहें थे। साथ ही स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर कोविड टीकाकरण के सम्बंध में जागरूकता चला रहें।

Read Also  दुर्ग में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित, देखे आंकड़े

चुनाव की तरह टीकाकरण केंद्रों में लंबी लंबी लाइनें

सुबह से ही लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। चुनाव की तरह जनप्रतिनिधियों ने अपनें गोद लिए हुए गावों एवं शहरों के टीकाकरण केंद्रों के बाहर डेरा जमाएं हुए नजर आए। विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय,शकुंतला साहू, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने गांव गांव पहुँचकर टीकाकरण के प्रति उत्साह जगाया। उसी तरह जिला अधिकारियों ने भी दिन भर घूम घूम कर सेंटरो का निरीक्षण करतें रहें। इस दौरान कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बलौदाबाजार नगर के सष्टि मंदिर टीकाकरण केंद्र,छुइहया, कुकुरदी, अर्जुनी भाटापारा में दतरेगी, माता देवालय वार्ड, गरीब दास टीकाकरण केंद्र पलारी नगर में सतनाम भवन,ग्राम धमनी,लवन,कसडोल अंतर्गत ग्राम छरछेद, पीसीद, कटगी,बरपाली का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं लोगों का उत्साह बढ़ाया। इसी तरह अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता एवं जिला पंचायत सीईओ ने बिलाईगढ़ पंचायतों का जायजा लिया।

टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य शिविर

पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम धमनी में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी मरीजों का ब्ल्डप्रेशर, ग्लूकोज लेवल की जांच कर दवाई वितरण किया गया। साथ ही सभी को काढ़ा भी पिलाया गया। इस मौके पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने स्वयं अपना स्वास्थ्य जांच कराया।

टीका खत्म तो दूसरे सेन्टर भेजकर करवाया टीका

टीकाकरण के दौरान कसडोल विकासखंड अन्तर्गत ग्राम बरपाली में 5 व्यक्तियों का टीका बचा था। जबकि अस्पताल में वैक्सिन खत्म हो गया था। इस मौके पर मौजूद डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा ने अपनी पायलेटिंग गाड़ी से 5 व्यक्तियों को गिधौरी पहुँचाकर उनका टीकाकरण सुनिश्चित करवाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *