Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में दलहन-तिलहन खरीफ उपार्जन, मार्कफेड करेगा क्रियान्वयन - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में दलहन-तिलहन खरीफ उपार्जन, मार्कफेड करेगा क्रियान्वयन

रायपुर, 20 दिसम्बर 2025।प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ को दलहन एवं तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन की अनुमति मिल गई है। केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन में दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए 425 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

 

यह निर्णय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य के कृषि मंत्री के बीच हुई चर्चा के बाद लिया गया। राज्य सरकार की ओर से खरीफ और रबी सीजन के लिए कुल 1 लाख 22 हजार मीट्रिक टन दलहन-तिलहन उपार्जन का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें खरीफ के लिए 50 हजार मीट्रिक टन और रबी के लिए 72 हजार मीट्रिक टन शामिल थे। फिलहाल केंद्र से खरीफ सीजन की फसलों के उपार्जन को मंजूरी दी गई है।

 

खरीफ उपार्जन के अंतर्गत अरहर 21,330 मीट्रिक टन, उड़द 25,530 मीट्रिक टन, मूंग 240 मीट्रिक टन, सोयाबीन 4,210 मीट्रिक टन और मूंगफली 4,210 मीट्रिक टन का उपार्जन किया जाएगा। इन फसलों की खरीद पर कुल 425 करोड़ रुपए का व्यय अनुमानित है। आवश्यकता पड़ने पर सोयाबीन और मूंगफली के उपार्जन के लिए अतिरिक्त स्वीकृति देने का आश्वासन भी केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है।

 

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार अरहर 8000 रुपए प्रति क्विंटल, मूंग 8768 रुपए प्रति क्विंटल, उड़द 7800 रुपए प्रति क्विंटल, मूंगफली 7800 रुपए प्रति क्विंटल तथा सोयाबीन 5328 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।

 

राज्य सरकार ने दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर ली हैं। उपार्जन की प्रक्रिया राज्य में मार्कफेड के माध्यम से सहकारी समितियों द्वारा संचालित की जाएगी। इसके लिए 22 जिलों में 222 उपार्जन केंद्र अधिसूचित किए जा चुके हैं।

 

किसानों का पंजीयन कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से लगातार जारी है। जिन किसानों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है, वे नजदीकी सहकारी समिति में संपर्क कर पंजीयन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

 

राज्य सरकार का मानना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन उपार्जन से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही प्रदेश में फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ दाल एवं खाद्य तेल उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *