Google Analytics Meta Pixel रायपुर में वीर बाल रैली, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी - Ekhabri.com

रायपुर में वीर बाल रैली, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर, 20 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित वीर बाल रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव से मुख्यमंत्री ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर 5,000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राएं, स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स रैली में शामिल हुए।

 

रैली में सिख परंपरा की वीरता और शौर्य को दर्शाने वाली गतका जैसी साहसिक गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों की सहभागिता और अनुशासित प्रदर्शन ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों — बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह — के अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि मात्र 9 और 7 वर्ष की अल्पायु में साहिबजादों ने जिस साहस, आस्था और संकल्प का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिबजादों ने किसी भी प्रकार के दबाव के आगे झुकने के बजाय सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। यह केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए गौरव का विषय है। नई पीढ़ी को ऐसे महान बलिदानों और मूल्यों से परिचित कराना समाज और शासन दोनों का नैतिक दायित्व है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 से वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत से बच्चों और युवाओं में साहस, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यबोध की भावना को बल मिला है। यह पहल ऐतिहासिक बलिदानों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Read Also  Indigo यात्री ध्यान दें…चेक-इन सिस्टम ठप, 130 से ज्यादा उड़ानें रद्द, इंदौर में 16 फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रा से पहले पढ़ें ये खबर

 

मुख्यमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह द्वारा स्थापित खालसा पंथ और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को मार्गदर्शन देती हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प और साहस के बल पर ही किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि साहिबजादों का जीवन सत्य, निर्भीकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है। छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने साहिबजादों की शहादत से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को साझा किया।

 

कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा सहित सिख समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *