दांतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर क्षेत्र में नक्सलियों ने सरपंच के पति कि गला रेतकर हत्या कर दी। ग्राम बेड़मा के सरपंच के पति की नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। मृतक का नाम संतोष कश्यप हांदावाड़ा हैं। मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है। बता दें, सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों को खत्म करने के लिए विभिन्न अभियान चलाया जा रहे हैं, लेकिन बार-बार नक्सली अपने होने कि उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।










