अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमिपूजन होगा, उसी दिन छत्तीसगढ स्थित उनके ननिहाल मनाएगा दिवाली मनाई जाएगी। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर स्थित चंदखुरी में माता कौशल्या का मंदिर है। मान्यता है कि यही भगवान श्रीराम का ननिहाल है। यहां राजा दशरथ का दरवार भी है। भगवान की ननिहाल के लोगों ने अयोध्या में भूमिपूजन के दिन दीपोत्सव मनाने की तैयारी कर रखा है। यहां इस मौके पर सभी शहरों और गांवों में लोग घरों के सामने दीप जलाकर खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ-साथ घरों में लाल ध्वजा भी लहराएगी।
श्रीराम जन्मभूमि स्थल में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमिपूजन के ऐतिहासिक अवसर को लेकर छत्तीसगढ़ के लोगों में भी खासा उत्साह दिख रहा है। लोग इस समय को यादगार बनाने के लिए यहां दीपावली मनाने की तैयारी में जुटे हैं। इस दौरान आतिशबाजी तो नहीं होगी, लेकिन घर-घर में दीप जलेंगे। इसके लिए लाखों की तादात में दीए तैयार किए जा रहे हैं। लोग स्वस्फूर्त होकर इस पल को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही शिलान्यास अयोध्या में हो रहा है, लेकिन भगवान राम के ननिहाल में भी लोगों को इस पल का उतना ही इंतजार है। लॉकडाउन के कारण शहरों में सामूहिक आयोजन नहीं होंगे। मगर लोग अपने-अपने घरों पर ही पूरे उत्साह के साथ इस उत्सव का मनाएंगे।
सरगुजा सभाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा और भाजयुमो सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के साथ एनएसयूआई ने भी श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन को यादगार बनाने की तैयारी की है।










