Google Analytics Meta Pixel राष्ट्रीय शिक्षा नीति में युवाओं के समग्र विकास की संकल्पना:  राज्यपाल उइके - Ekhabri.com

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में युवाओं के समग्र विकास की संकल्पना:  राज्यपाल उइके


रायपुर।   राज्यपाल नई शिक्षा नीति-2020: हितधारकों के विचार विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में हुई शामिल
रायपुर।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में हमारी युवा पीढ़ी के बचपन से समग्र विकास की संकल्पना प्रस्तुत की गई है, जिससे वे न केवल शैक्षणिक और कौशल विकास की दृष्टि से सुयोग्य बन कर जीवन में चहुंमुखी प्रगति कर सकें, बल्कि एक संवेदनशील मानव भी बन सके। इस शिक्षा नीति में शिक्षा और ज्ञान को भारत केन्द्रित बनाने का प्रयास किया गया है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर, पब्लिकेशन ब्यूरो, हिमाचल प्रदेश तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान में नई शिक्षा नीति-2020: हितधारकों के विचार विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस नीति में शिक्षा और शोध की गुणवत्ता को भी अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ढालने की कोशिश की गई है ताकि हमारे विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के आकर्षण की बजाय अपने देश में ही उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त कर सकें।


प्राचीन समय से भारत बौद्धिक रूप से पूरे संसार को मार्गदर्शन देता रहा
राज्यपाल ने कहा कि प्राचीन समय से भारत बौद्धिक रूप से पूरे संसार को मार्गदर्शन देता रहा है और असली ताकत रही है, जिसे पूरे विश्व ने स्वीकारा है। यह हमारी शिक्षा की वजह से ही हो पाया है। नई शिक्षा नीति हमारी शिक्षा व्यवस्था में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करते हुए हमें नए परिवेश में स्थापित करने के लिए तैयार करेगी। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जो नई शिक्षा नीति-2020 की संकल्पना दी है, वह आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही युवाओं को प्रेरणा प्रदान करेगी तथा नये भारत का निर्माण करेगी।

Read Also  छत्तीसगढ़ में राजपत्रित अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग


बहुविषयक संस्थान हमारे यहां प्राचीनकाल में पहले से थे
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में उच्चतर शिक्षा के संबंध में सबसे महत्वपूर्ण अनुशंसा बड़े और बहुविषयक विश्वविद्यालय और उच्चतर शिक्षा संस्थान के संबंध में है। हम यदि याद करें तो ऐसे बहुविषयक संस्थान हमारे यहां प्राचीनकाल में पहले से थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपना नाम किया है। नई शिक्षा नीति में शिक्षा का अधिकार उसे 18 वर्ष की आयु तक बढ़ाकर शिक्षा की सर्वग्राह्यता बढ़ाने का एक बड़ा उद्देश्य पूरा किया गया है ताकि अब कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि कृषि जो भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती रही है, उसे भी शिक्षा की मुख्यधारा में और महत्व का स्थान देने के लिए देश में कृषि प्रौद्योगिकी पार्क खोलने की संस्तुति की गई है ताकि पारंपरिक कृषि को और ज्यादा वैज्ञानिक रूप दिया जा सके।


जहां पर जनजातियों की संख्या ज्यादा है, वहां पर उनकी बोली भाषाओं में शिक्षा प्रदान करें
राज्यपाल ने सुझाव देते हुए कहा कि जहां पर जनजातियों की संख्या ज्यादा है, वहां पर उनकी बोली भाषाओं में शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। साथ ही स्थानीय स्तर पर उस भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति भी की जानी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर जनजातीय समाज में अथाह ज्ञान है, जैसे जड़ी बुटी और वन संपदा। आवश्यकता है इस विद्या को संरक्षित करें और उसे पाठ्यक्रम का रूप दें और उच्च शिक्षा में शामिल करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *