Google Analytics Meta Pixel Lockdown में फूटा सेक्स रैकेट,पकड़े गये युवक-युवतियां - Ekhabri.com

Lockdown में फूटा सेक्स रैकेट,पकड़े गये युवक-युवतियां

बिलासपुर | महानगरों से लड़कियों को बुलाकर बिलासपुर में देह व्यापार कराने के मामले खुलासा हुआ है, सिविल लाइन पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना समेत 4 युवक और 2 युवतियों को गिरफ़्तार किया है, और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी, कि बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने मगरपारा मरार गली में छापा मारा, जहां कमरे में युवक-युवती संदिग्ध हालत में मिले। उनसे पूछताछ में पता चला, कि शुभम विहार कॉलोनी में रहने वाली लक्ष्मी शुक्ला द्वारा मुंबई से एक लड़की को देह व्यापार के सिलसिले में बिलासपुर बुलाया गया था। जहां विजय साहू नाम का आरोपी ग्राहकों से डील करता था, और डील पक्की होने पर वह लड़कियों को बताए गए स्थान पर ले जाकर छोड़ा भी करता था। इसके एवज में इन दोनों को कमीशन मिल रहा था।जब पुलिस ने मरार गली मगरपारा के संदिग्ध मकान में रेड किया तो वहां राजा शर्मा उर्फ दीपेश शर्मा के घर पर दो महिला और तीन पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पूछताछ में पता चला कि राजा शर्मा ही इन लड़कियों को अपनी कार से ग्राहकों तक पहुंचाता था। विजय साहू और लक्ष्मी शुक्ला 15 सौ रुपए में स्पॉट पर लड़कियों को ग्राहकों तक भेजा करते थे।शहर में मुंबई कोलकाता और अन्य शहरों से ठेके पर लड़कियां कुछ दिनों के लिए बुलाई जाती है। जिनका सौदा वे ग्राहकों से करते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें कमरे भी उपलब्ध कराते हैं या फिर ग्राहकों के बताए पते पर भी लड़कियों को छोड़ कर आते हैं। इसके बदले में उन्हें मोटा कमीशन मिलता है।सिविल लाइन पुलिस ने रेड के दौरान कॉल गर्ल और देह व्यापार कराने वाली महिला के साथ विजय कुमार साहू, राजा शर्मा, सूर्यकांत और अजय शुक्ला को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक बलेनो कार, एक मोटरसाइकिल ,एक स्कूटी नगद 15,200 रु और कई आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई है । मगरपारा में संदिग्ध मकान में एक लड़की और 3 लड़कों के कमरे में मौजूद होने की खबर पाकर सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्यवाही की, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली ।पूछताछ में कई और नामों का भी खुलासा हुआ है। पता चला, कि देह व्यापार के लिए लड़की पालघर ईस्ट मुंबई से बिलासपुर लाई गई थी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *