Google Analytics Meta Pixel एक स्वर में व्यवसाइयो ने कहा, पैसा ही सब कुछ नही - Ekhabri.com

एक स्वर में व्यवसाइयो ने कहा, पैसा ही सब कुछ नही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना बेहद तेजी से बढ़ रहा है। इस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए दुकानों को खोलने का और बंद करने का समय निश्चित कर दिया। समय परिवर्तन को लेकर इस पर हमने चर्चा की कुछ व्यवसायियों से, जिसमें सभी ने एक स्वर में प्रशासन के इस निर्णय को आवश्यक माना है।

कोरोना का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। राज्य में ऐसा कोई भी जिला नहीं जहां पर संक्रमण नहीं बढ़ रहा हो। अगर राजधानी की बात करें तो यहां स्थिति बहुत ही भयावह होती जा रही है। दुर्ग धमतरी, राजनांदगांव, बिलासपुर समेत ऐसे अन्य जिले हैं जहां पर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। इस बीच शाम 6 बजे दुकानों को बंद करने का शासन द्वारा लिया गया फैसला व्यवसायियों ने आवश्यक माना है। उनका कहना है कि इससे व्यवसाय पर असर तो पढ़ रहा है लेकिन सेहत के लिए यह बहुत आवश्यक है कि बाजार जल्दी बंद हो जाए। इससे अनावश्यक घूमने वालों की कमी होगी। व्यवसायियों का कहना यह भी है की पुलिस को सख्ती के साथ बेवजह घूमने वालों पर भी चालान काटना चाहिए। जिसा की मास्क नहीं पहनने वालों के साथ हो रहा है।

व्यवसाई चंद्रकांत साहू की किराना की दुकान है। उनका कहना है कि यह बहुत आवश्यक है कि कम समय के लिए दुकानें खोलें लेकिन इसके साथ यह भी आवश्यक है कि बेवजह इस दौरान घूमने वालों पर भी नकेल कसी जाए। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस हर जगह से तैनात रहे और आने जाने वालों से सवाल-जवाब करें। अनाज के थोक व्यापारी चंद्रकांत सोनी का कहना है कि हमारे व्यवसाय में आर्थिक परेशानी तो आ रही है लेकिन अगर जीवन को बचा कर रखना है, तो घर में सुरक्षित रहना भी आवश्यक है। समय कम होने से हम भी घर जल्दी पहुंच जाते हैं ग्राहक और व्यवसाई के लिए यह अच्छा है। वह अगर आवश्यकता पड़ी तो अब इस समय को और भी कम करना चाहिए जिससे लोग कम समय बाहर निकले और संक्रमण भी कम फैले।

Read Also  मुख्यमंत्री बघेल ने पंडरी ऑक्सीजोन में शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

लोगों में आएगी जागरुकता

कलेक्टर ने जब से समय बदलने का आदेश जारी किया है तब से हमने उस प्रोटोकॉल का पालन किया है यह कहना है फैशन डिजाइनर हिमानी बाजपेई का। हिमानी बुटीक चलाती हैं उन्होंने अपने आने वाले हर ग्राहक के लिए एक डायरी बना के रखी है जिसमें उनका फोन नंबर एड्रेस और आवश्यक जानकारियां रखती हैं। इसके साथी सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की मशीन भी रखी हुई है। वह टेंपरेचर नापने के बाद ही लोगों को अंदर आने की अनुमति देते हैं। वह कहती हैं कि यह समय महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाने का नहीं है बल्कि खुद को सुरक्षित रखने का है। पैसे कमाने के लिए पूरा जीवन पड़ा है लेकिन अगर एक बार शरीर टूट गया तो हम एक भी दिन आगे नहीं चल पाएंगे। अभी के हालात में बहुत जरूरी है की सभी घरों में सुरक्षित और स्वस्थ रहें।

बहुत सराहनीय कार्य

यह बहुत अच्छा हुआ कि बाजार को बंद करने का समय 6:00 बजे रखा गया है। इससे संक्रमण की दर में कमी जरूर आएगी भले ही थोड़ा समय लगेगा लेकिन हालात पर काबू पाया जा सकेगा। पैसा कमाने के लिए जीवन पड़ा है लेकिन अभी की स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि स्वास्थ्य सबसे आवश्यक है। हम प्रशासन के इस निर्णय की सराहना करते हैं।


नीलेश मूंधड़ा, प्रदेश मंत्री- छग चैम्बर ऑफ कॉमर्स , इंडस्ट्रीज

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, सात लोग हुए घायल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...