पंजाब के तरनतारन में कांग्रेस नेता और एक रिसोर्ट के मालिक मेजर सिंह धालीवाल को उनके यहां काम करने वाली युवती ने दौड़ा कर गोलियों से छलनी कर दिया। युवती ने धालीवाल के लाइसेंसी पिस्टल से ही उन पर एक-एक कर चार गोलियां दाग दीं और पिस्टल लेकर फरार हो गई। अभी वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन के विवाद में बहस होने के बाद अ्मनप्रीत ने हत्या की है।
मेजर सिंह धालीवाल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मार्केट कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। आरोपित अमनप्रीत कौर अमृतसर के मकबूलपुरा की रहने वाली है और धालीवाल के रिसोर्ट में काम करती है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पट्टी के गांव संगवां स्थित एसजीआई रिसोर्ट से मिले सीसीटीवी फुटेज में धालीवाल आगे-आगे भागते दिख रहे हैं और अमनप्रीत पिस्टल लेकर उनको दौड़ा रही है। धालीवाल सोमवार सुबह साढ़े दस बजे रिसोर्ट में पहुंचे थे।
करीब पांच वर्ष से रिसोर्ट में काम करने वाली अमनप्रीत कौर के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद अमनप्रीत ने धालीवाल के पास पड़े उनके लाइसेंसी पिस्टल को उठा लिया। धालीवाल बचाव में वहां से भागे तो अमनप्रीत ने उनको दौड़ाते हुए एक-एक कर चार फायर किए। एक गोली धालीवाल की गर्दन और दूसरी सीने में लगी। उनको गंभीर हालत में पट्टी के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि अमनप्रीत की तलाश की जा रही है।
रिसोर्ट में ही रहती थी अमनप्रीत
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अमनप्रीत कौर पहले रिसोर्ट में सजावट का काम करती थी और धालीवाल ने खुश होकर उसे मैनेजर की जिम्मेदारी दे दी थी। वह रिसोर्ट में ही रहती थी। कुछ समय पहले दोनों में कहासुनी हुई थी तो अमनप्रीत ने काम छोड़ने की बात कही थी, परंतु धालीवाल ने उसे रिसोर्ट में ही रहने के लिए राजी कर लिया था। सूत्र बताते हैं कि भरोसे के कारण धालीवाल अमनप्रीत को अपना लाइसेंसी पिस्टल भी पकड़ा देते थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...