बिहार के चतरा से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख देने वाली वाली घटना सामने आई है। यहां एक लाख रुपये लेकर एक मां ने महज आठ घंटे के नवजात को बेच दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप है। बच्चे की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह अमानवीय कृत्य चतरा जिला मुख्यालय स्थित दीमा मोहल्ले की है। यहां गत रविवार को आशा देवी नाम की सहिया डिंपल कुमारी के साथ संस्थागत प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी।
सोमवार की सुबह आठ बजे उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद सहिया जच्चा-बच्चा को लेकर रात नौ बजे घर के लिए रवाना हो गई। नवजात की मां आशा देवी के अनुसार रास्ते में सहिया ने अपने स्वजन के साथ बच्चा खरीदने के एवज में उसे एक लाख रुपये देने की पेशकश की। इसके बाद पैसे की लालच में उसने बच्चा उसे दे दिया। नवजात को बेचने वाली मां को पहले से तीन बेटे हैं, जिस बच्चे को बेचा गया, वह उसकी चौथी संतान है।
इधर, प्रसूता के घरवालों ने जब उसपर बच्चे को लाने का दबाव बनाया तो महिला मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंचकर नवजात को वापस मांगने लगी। लेकिन, स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। मामले की जानकारी मिलते ही चतरा के डीसी अबु इमरान सदर अस्पताल पहुंचे। जहां स्वास्थ्य अधिकारियों ने बच्चे की खरीद-बिक्री के मामले को गलत बता दिया।
इस बीच नवजात की मां कुछ लोगों को नवजात को बेचने के बाद प्राप्त हुई राशि दिखाने अपने घर ले गई, जहां से एक लाख रुपये की बरामदगी हुई। इस बीच डीसी व एसपी को महिला के घर से एक लाख रुपये बरामद होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला बच्चे की बरामदगी के लिए रेस हो गया। एसपी राकेश रंजन ने मामले में संलिप्त स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई के लिए एसडीओ मुमताज अंसारी एवं एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया।
सदर थाना की पुलिस ने नवजात की बरामदगी को लेकर इसमें संलिप्त सहिया डिंपल कुमारी, नवजात की मां आशा देवी व अन्य चार स्वास्थ्यकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में डिंपल ने बताया कि बच्चा खरीदने वाली महिला छत्तीसगढ़ की है और वह बच्चे को लेकर चली गई है। डिंपल उसका स्पष्ट नाम पता नहीं बता रही है। उससे पूछताछ जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...