बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) की गोरखा वाहिनी में सुबह ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग होने के बाद हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर जवान बैरक की ओर दौड़े तो महिला सिपाही वर्षा पितुंग ताना और जवान अमर सुब्बा मृत मिले। प्रारंभिक जांच के बाद मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।
पटना के फुलवारीशरीफ वेटनरी कॉलेज परिसर में बीएमपी-1 का कैंप है। वहां 36 वर्षीय अमर सुब्बा ने पहले 26 वर्षीया वर्षा को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ा लिया। दोनों जवान बंगाल के दार्जिलिंग के रहने वाले थे। वर्षा को चार और अमर को एक गोली लगी है और दोनों ही शादीशुदा थे। इस बीच बैरक इंचार्ज लील बहादुर थापा के बयान पर जवान अमर सुब्बा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। एसएफएल की टीम ने भी मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। अमर और वर्षा के साथियों से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। जवानों का कहना है कि जब वर्षा की बैरक में अमर घुसा तो वहां दूसरी महिला नहीं थीं, जबकि कमरे में सात-आठ महिला जवान रहती हैं। एसएसपी ने इस पर कुछ कहने में असमर्थता जताई कि महिला रेस्ट रूम में पुरुष जवान आखिर कैसे पहुंच गया?
अमर सुब्बा का महिला सिपाही वर्षा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वर्षा को पता चला कि अमर शादीशुदा है। इस बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा पूरे बीएमपी परिसर में होने लगी थी। धीरे-धीरे यह बात अमर की पत्नी दीपा तक भी पहुंच गई। दीपा ने अमर के मोबाइल से वर्षा का नंबर लेकर उससे बात भी की थी। दीपा से बात होने के बाद वर्षा अमर से कतराने लगी थी। दरअसल, वर्षा भी शादीशुदा थी। इससे अमर परेशान रहने लगा था। वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में भी था और दवा खा रहा था। पोस्टमॉर्टम के दौरान पहुंची अमर की पत्नी दीपा ने बताया, वर्षा ने दो दिन पहले ही फोन कर उससे अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...