Google Analytics Meta Pixel स्कॉलरशिप समारोह में मुख्यमंत्री ने बताया छत्तीसगढ़ विकास का विजन - Ekhabri.com

स्कॉलरशिप समारोह में मुख्यमंत्री ने बताया छत्तीसगढ़ विकास का विजन

रायपुर, 16 अगस्त 2025। राजधानी रायपुर में आयोजित आईबीसी 24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 202कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की मेधावी बेटियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मान स्वरूप सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए गए।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और निष्ठा से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि यह स्कॉलरशिप न केवल आर्थिक सहयोग दे रही है बल्कि छात्राओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है। गरीब परिवारों की बेटियों के लिए यह पुरस्कार भविष्य निर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा पिछले 25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब IIT, IIM, AIIMS सहित 10 से अधिक मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिससे बच्चों का गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का सपना साकार हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण के निर्णय से अब प्रदेश का कोई भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं है। यहां तक कि कर्रेगुट्टा जैसे सुदूर अंचलों तक शिक्षकों की पहुंच सुनिश्चित की गई है।

 

औद्योगिक विकास पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के चलते डेढ़ वर्ष में ही 6.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसमें युवाओं के लिए रोजगार सृजन सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मुख्यमंत्री से संवाद किया। गरियाबंद की प्रिया बघेल ने खेल प्रतिभाओं के संवर्धन पर प्रश्न किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि खेलो इंडिया सेंटर के माध्यम से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, खुशी देवांगन ने तकनीक और एआई पर सवाल पूछे, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में तकनीक-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

Read Also  फांसी पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव:पुलिस कॉलोनी में पंखे से लटक रहा था

 

इस मौके पर प्रदेश भर से आई छात्राओं के साथ उनके परिजन मौजूद रहे। आईबीसी 24 समूह के चेयरमैन सुरेश गोयल सहित गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

रायपुर : सुशासन तिहार में त्वरित समाधान का उदाहरण: अभिषेक यादव का 10 मिनट में बना राशन कार्ड

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
मलगवां के हितग्राही को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार   रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *