Google Analytics Meta Pixel आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना - Ekhabri.com

आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां महिलाओं के संघर्ष, आत्मनिर्भरता और बदलती जिंदगी की कहानियों ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।

घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच आम के विशाल पेड़ की छांव में चौपाल सजी, जहां मुख्यमंत्री ग्रामीण महिलाओं के बीच बैठकर सहज संवाद करते नजर आए। महिलाओं ने अपनी पुरानी आर्थिक परेशानियों, सीमित अवसरों और संघर्षों से लेकर स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने तक की यात्रा साझा की।

 

संवाद के दौरान महिलाओं ने बताया कि बिहान योजना से जुड़कर गांव की कई महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अब उन्हें “करोड़पति दीदी” बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से और मजबूत बन सकती हैं।

 

इस दौरान ग्राम कुकदूर की कचरा तेलगाम की कहानी विशेष रूप से चर्चा में रही। उन्होंने बिहान योजना के तहत मिले दो लाख रुपये के ऋण से शटरिंग प्लेट्स खरीदकर नया व्यवसाय शुरू किया। शुरुआती संघर्षों के बावजूद आज उनके पास लगभग 1700 वर्गफुट शटरिंग सामग्री है और वे 22 से अधिक मकानों के निर्माण कार्य में सहयोग कर चुकी हैं। इस व्यवसाय से उन्हें हर साल ढाई से तीन लाख रुपये तक की आय हो रही है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

 

कचरा तेलगाम ने बताया कि पहले वे केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, लेकिन अब परिवार की आर्थिक ताकत बन चुकी हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर की जरूरतें और भविष्य की बचत अब वे आत्मविश्वास के साथ संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिले सम्मान और संवाद ने उन्हें आगे बढ़ने का नया हौसला दिया है।

 

सुशासन तिहार के दौरान हुई इस चौपाल ने यह स्पष्ट किया कि शासन की योजनाएं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में वास्तविक बदलाव ला रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज गांवों की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही हैं और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की मजबूत तस्वीर पेश कर रही हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दूरस्थ अंचलों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानपूर्वक आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तब परिवार और समाज दोनों सशक्त बनते हैं।

 

कबीरधाम के वनांचल गांवों में आम की छांव के नीचे हुई यह चौपाल अब महिलाओं के नए आत्मविश्वास, बड़े सपनों और बदलती जिंदगी की प्रतीक बन गई है। “लखपति दीदी” से “करोड़पति दीदी” तक का सपना अब गांव-गांव में नई उम्मीद जगा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *