अम्बिकापुर, 07 मई 2026।सरगुजा जिले के सुदूर एवं पहाड़ी कोरवा बसाहटों में वर्षों से बनी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में कुल 113 हैंडपंप और बोरवेल की खुदाई की जाएगी, जिससे हजारों ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने इस योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में सरगुजा जिले की पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसी कड़ी में सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने संबंधित विभागों को एक माह के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, सभी प्रस्तावित स्थलों का सर्वे पहले ही पूरा किया जा चुका है।
जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में 34, बतौली में 6, लखनपुर में 22, अम्बिकापुर में 11, सीतापुर में 16, मैनपाट में 20 और उदयपुर में 4 हैंडपंप एवं बोरवेल स्थापित किए जाएंगे। यह कार्य जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से कराया जाएगा।
24 अप्रैल को आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज समेत अन्य सदस्यों की सहमति से इस योजना को मंजूरी दी गई।
कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है कि हैंडपंप एवं बोरवेल निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरे किए जाएं, ताकि सुदूर और पहाड़ी कोरवा बस्तियों में स्थायी पेयजल सुविधा सुनिश्चित हो सके।
प्रशासन की इस पहल से सरगुजा के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले हजारों ग्रामीणों को आने वाले समय में पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...