Google Analytics Meta Pixel तीसरी लहर में वैक्सीन ने कोरोना से बचा लोगों की जान - Ekhabri.com

तीसरी लहर में वैक्सीन ने कोरोना से बचा लोगों की जान

कोरोना की तीसरी लहर में वैक्सीन ने ओमिक्रोन से लोगों की जान बचाई। देशभर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण के कारण संक्रमितों और मरने वालों की संख्या अन्य देशों की तुलना में कम रही। जिनकी मौत भी हुई, उनमें वैक्सीन नहीं लगाने या एक ही डोज लेने वालों की संख्या ज्यादा रही।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने पूरी दुनिया में ओमिक्रोन के कारण एक दिन में सर्वाधिक 42,34,712 मामले दर्ज किए गए थे। जो पिछली लहर की पीक 9,04,253 से 4.68 गुना अधिक है। जर्मनी में तो पिछली पीक की तुलना में इस बार 8.86 गुना अधिक मामले दर्ज किये गए। लेकिन भारत में  ओमिक्रोन के कारण एक दिन में सर्वाधिक 3,47,254 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछली पीक 4,14,188 से काफी कम है। तीसरी लहर से होने वाली मौतों के मामले में भी भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों से बेहतर रही है। लव अग्रवाल के अनुसार ओमिक्रोन के कारण दो से आठ फरवरी के सप्ताह में प्रतिदिन औसतन सर्वाधिक 10,787 मौतें हुईं और पिछले हफ्ते भी यह संख्या 8,330 रही। वहीं भारत में उसी हफ्ते प्रतिदिन औसतन 615 लोगों की सर्वाधिक मौत दर्ज की गई, जो पिछले हफ्ते गिरकर 144 रह गई। देश में 18 साल से अधिक उम्र के 97 फीसद लोग एक डोज और 76.66 फीसद दोनों डोज ले चुके हैं। इसी तरह से 15 से 18 साल की उम्र के 74 फीसदी किशोर एक डोज और 39 फीसदी  दोनों डोज ले चुके हैं।

आइसीएमआर के महानिदेशक डाक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि कोरोना से होने वाली मौतों और उनमें टीका लेने वालों की संख्या पर लगातार नजर रखी जा रही है। इससे साफ हुआ है कि वैक्सीन की एक डोज भी मौत रोकने में 98.9 फीसद और दोनों डोज 99.3 फीसद तक कामयाब हैैं।
नीति आयोग के सदस्य और कोरोना टीकाकरण पर गठित टास्क फोर्स के प्रमुख डाक्टर वीके पाल ने जून में कोरोना की चौथी लहर शुरू होने के आइआइटी कानपुर के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कई विशेषज्ञ इस गणितीय गणना से असहमति जता चुके हैं। उनके अनुसार अभी चौथी लहर की भविष्यवाणी करना सही नहीं होगा और इसके लिए और इंतजार करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक संक्रमण के आंकड़ों के आधार पर चौथी लहर की आशंका बहुत कम नजर आती है।
तीसरी लहर से भारत काफी हद तक बाहर निकल चुका है और अब केवल 29 जिले ऐसे बचे हैं, जिनमें संक्रमण की दर 10 फीसदी से अधिक है और उनमें भी गिरावट का रुख है। वहीं पांच फीसद से कम संक्रमण दर वाले जिलों की संख्या 671 पहुंच गई है। तीसरी लहर के दौरान पहली बार देश में साप्ताहिक औसत संक्रमण दर भी एक फीसदी से नीचे पहुंच गई है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...